श्रद्धांजलि सभा में किया दिवंगत भामाशाह तापड़िया के जीवन सिद्धांतों व कार्यों को याद
लाडनूं (kalamkala.in)। दिवंगत भामाशाह बजरंग लाल तापड़िया के निवास स्थान पर रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या प्रमुख लोगों और नागरिकों ने शामिल होकर दिवंगत नगरसेठ भामाशाह को श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, वैद्य रमेश चंद्र पारीक, डॉ. हेमंत कृष्ण मिश्र, गोपालपुरा की प्रशासक सविता राठी आदि ने स्व. बजरंग लाल तापड़िया के जीवन, सिद्धांतों और कार्यों को याद किया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।







