700 महिलाएं भाग लेंगी आचार्य श्री महाश्रमण की अगवानी की शोभायात्रा व कलश यात्रा में, सभी महिलाएं पहनेंगी लाल रंग की सुनहरी जरीयुक्त डोरिया की साड़ियां एवं पुरुषों पहनेंगे सफेद वस्त्र, भारत विकास परिषद ने संभाला शोभायात्रा, प्रवचन स्थल और भोजन व्यवस्थाओं का जिम्मा, बैठक आयोजित, शोभायात्रा ऐतिहासिक बनाने की ठानी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

700 महिलाएं भाग लेंगी आचार्य श्री महाश्रमण की अगवानी की शोभायात्रा व कलश यात्रा में, सभी महिलाएं पहनेंगी लाल रंग की सुनहरी जरीयुक्त डोरिया की साड़ियां एवं पुरुषों पहनेंगे सफेद वस्त्र,

भारत विकास परिषद ने संभाला शोभायात्रा, प्रवचन स्थल और भोजन व्यवस्थाओं का जिम्मा, बैठक आयोजित, शोभायात्रा ऐतिहासिक बनाने की ठानी

लाडनूं (kalamkala.in)। जन-जन के श्रद्धेय गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण का लाडनूं में मंगल प्रवेश 5 फरवरी को होने जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में महिलाओं की अपार भीड़ के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा व शोभायात्रा डीडवाना रोड़ स्थित फ्लाईओवर पुलिया से शुरू होकर गौशाला, घोड़ावत होस्पिटल होकर राहूगेट से बाबा रामदेव मंदिर के पास स्थित समाजसेवी भागचंद बरड़िया के निवास ‘भाग्य श्री’ पहुंचेगी। आचार्य श्री महाश्रमण के सम्मान में आयोज्य इस अभिनन्दन शोभा यात्रा का जिम्मा स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा ने संभाला है। शोभायात्रा के अलावा भारत विकास परिषद आचार्य श्री महाश्रमण के प्रवचन स्थल और भोजन व्यवस्था आदि का दायित्व भी भारत विकास परिषद ही संभालेगी। परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि इस भव्य कलश यात्रा में एक जैसी ड्रेस पहने हुए 700 से अधिक महिलाएं सज-धज कर शुभ कलश व श्री फल सिर पर लेकर सम्मिलित होंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता शोभा यात्रा में रखे जाने के लिए भारत विकास परिषद शाखा ने महिलाओं को 700 साड़ियों का वितरण करवाया है। यह साड़ी-वितरण कार्य लाडनूं में लगभग सभी मोहल्लों के अनुसार महिलाओं को संयोजिकाएं नियुक्त करके व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण की अभिनन्दन शोभायात्रा को लेकर महिलाओं में शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है, भारत विकास परिषद द्वारा नियुक्त की गई महिला संयोजिकाओं के परिश्रम से संभव हो सका है।

नर्सिंग स्टुडेंट्स भी देंगे अपनी सेवाएं

भाविप अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया लाडनूं नगर में गुरुदेव महाश्रमण के 5 फरवरी के आगमन को लेकर यहां के समस्त नागरिकों में भारी उत्साह बना हुआ है। जिसे देखते हुए लाडनूं नगर में यह अभिनन्दन शोभायात्रा ऐतिहासिक रहेगी। इस कार्यकम में अन्य सामाजिक कार्यकताओं के साथ ही यहां के बापूजी नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

सभी परिषद सदस्य करेंगे सफेद वस्त्र धारण

इस अभिनन्दन शोभायात्रा को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर यहां चंद्र सागर स्मारक रोड पर स्थित श्री राधेश्याम मंदिर में भारत विकास परिषद के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आचार्य श्री महाश्रमण अभिनन्दन शोभायात्रा रूट की व्यवस्था, प्रवचन-स्थल पर आए हुए गणमान्य महिलाओं व पुरुषों के बैठने की सुव्यवस्था कायम करने और प्रवचन के बाद सभी आए हुए लोगों को आदरपूर्वक भोजन करवाने की व्यवस्था पर विचार किया गया तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें सम्बंधित व्यवस्था के लिए संयोजक नियुक्त किया गया। इस बैठक में तय किया गया कि भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का ड्रेस-कोड एक रहेगा। सारे सदस्य सफेद वस्त्र पहन कर और परिषद का बैज लगाकर इस शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। बैठक में हनुमान मल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, हंसराज सोनी, पुरषोत्तम सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, लूणकरण शर्मा, नितेश माथुर, सांवर मल प्रजापत, गणेश चौहान, विजय कुमार चौहान, राधेश्याम सांखला, प्रवीण बरड़िया, दीनदयाल अग्रवाल, संतोष कुमार प्रजापत, वीरेंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now