आचार्य श्री महाश्रमण की अगवानी को लाडनूं नगरी हुई सज-धज कर तैयार, स्वागत को लेकर आतुर हैं आमजन, लाडनूं में मंगल प्रवेश को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, छोटी खाटू पहुंच कर झंडा ग्रहण कर किया लाडनूं वासियों ने दायित्व स्वीकार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य श्री महाश्रमण की अगवानी को लाडनूं नगरी हुई सज-धज कर तैयार, स्वागत को लेकर आतुर हैं आमजन,

लाडनूं में मंगल प्रवेश को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, छोटी खाटू पहुंच कर झंडा ग्रहण कर किया लाडनूं वासियों ने दायित्व स्वीकार

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण का लाडनूं में मंगल प्रवेश 5 फरवरी को होगा। वे यहां सबसे पहले राहूगेट के अंदर समाजसेवी वरिष्ठ श्रावक भागचंद बरड़िया के निवास स्थल ‘भाग्यश्री’ मंगल पदार्पण व प्रवास करेंगे। इसके बाद अगले दिन 6 फरवरी को प्रातः जैन विश्व भारती में उनका मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण और उनके साधुऊकी धवल टोली की अगवानी व अभिनंदन डीडवाना रोड पर लाडनूं प्रवेश के साथ ही फ्लाईओवर के पास सेल्फी पॉइंट से 5 फरवरी को प्रातः 9.15 बजे शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। वहां से सब प्रस्थान करके राहूगेट होते हुए आचार्य श्री महाश्रमण के साथ भाग्य श्री पहुंचेंगे। वहां पर आचार्य श्री महाश्रमण का पावन प्रवचन प्रातः 10.15 बजे आयोजित होगा। छोटी खाटू के मर्यादा महोत्सव के सम्पन्न होने के बाद वहां से प्रस्थान करके पदयात्रा के रूप में चलते हुए रविवार को कोलिया गांव पहुंचे। उनके आगमन पर लाडनूं नगर पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है। यहां की आम लोग महाराज के आगमन को लेकर आतुर हैं।

छोटी खाटू पहुंच किया था दायित्व स्वीकार

इससे पूर्व लाडनूं से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं तेरापंथ सभा-संगठनों के पदाधिकारी आचार्य महाश्रमण की अगवानी और दायित्व ग्रहण के लिए छोटी खाटू पहुंचे और आचार्य श्री महाश्रमण के लिए गीतिका प्रस्तुत की। सब एक जैसी वेशभूषा में गले में दुपट्टा और हाथों में प्रतीक लेकर प्रस्तुत हुए। आचार्य महाश्रमण ने अपने प्रवचन के बाद मंगलपाठ सुनाया। इसके पश्चात् छोटी खाटू के दायित्ववान पदाधिकारियों ने धर्म-पताका को लाडनूं से आए पदाधिकारियों और श्रावकगण के सुपुर्द कर दायित्वों का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, जैन विश्व भारती के संरक्षक भागचंद बरड़िया, परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़, प्रवास समिति के महामंत्री निर्मल कोटेचा, प्रकाश बैद, चन्द्रेश गोलछा, आलोक खटेड़, पार्षद रेणु कोचर, पार्षद सुमित्रा आर्य, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित मोदी, मंत्री कमलसिंह बैद, संपतराज डागा, लक्ष्मीपत बैंगानी, अशोक दूगड़ सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

आचार्य श्री महाश्रमण के लाडनूं में मंगल प्रवेश पर रहेंगे ये कार्यक्रम

योगक्षेम वर्ष प्रवास समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण 2 फरवरी को कोलिया से डीडवाना, 3 फरवरी को डीडवाना से सिंघाना, 4 फरवरी को सिंघाना से बाकलिया विहार होगा। 5 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे डीडवाना रोड पुलिया के पास भव्य जुलूस एवं स्वागत के साथ आचार्य महाश्रमण लाडनूं नगर में मंगल प्रवेश करेंगे। लाडनूं में सर्वप्रथम श्री रामआनंद गौशाला होते हुए डॉ. विजयसिंह घोड़ावत के घोड़ावत होस्पीटल में उनका मंगल पाठ होगा। इसके पश्चात बस स्टैंड, हनुमान गेट होते हुए वरिष्ठ श्रावक भागचंद बरडिया के भाग्यश्री भवन में प्रवास रहेगा, जहां दैनिक प्रवचन व रात्रि विश्राम होगा। 6 फरवरी को प्रातः 8.30 बजे भाग्यश्री भवन से भव्य स्वागत यात्रा के साथ राहु गेट, रामद्वारा रोड, सेवकों का चौक, सदर बाजार, पहले पट्टी वृद्ध साध्वी सेवा केंद्र होते हुए जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश होगा, जहां आचार्य महाश्रमण का 13 माह का प्रवास रहेगा। आचार्य के दीर्घकालीन प्रवास को लेकर व्यवस्था समिति द्वारा आवास, स्थायी व अस्थायी निवास एवं सेवा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जैन विश्व भारती में विरल जैन दीक्षा समारोह का आयोजन, मुमुक्षु सलोनी व मुमुक्षु खुशी ने गुरुदेव से स्वीकारा संयम जीवन, मात्र दो घंटे पूर्व की घोषणा पर ग्रहण किया संन्यास, मुमुक्षु सलोनी नखत से बनी साध्वी सुकृतप्रभा

आत्मशुद्धि के लिए अहिंसा की आराधना, संयम की साधना और तप का आसेवन जरूरी- आचार्यश्री महाश्रमण, लाडनूं के विभिन्न संस्था-संगठनों ने किया ने आचार्य श्री महाश्रमण का नागरिक अभिनंदन, 2028 में रहेगा आचार्य श्री महाश्रमण का हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी का पदभ्रमण