‘मिस फ्रेशर्स’ का खिताब निहारिका जांगिड़ को, ‘मिस परंपरा निधि’ सम्मान चंचल सैनी और अरुणा को संयुक्त रुप से और ‘मिस शिक्षा श्री’ का सम्मान मिला मीनाक्षी भंसाली को, ‘उत्कर्ष 2025’ कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व खेलों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘मिस फ्रेशर्स’ का खिताब निहारिका जांगिड़ को, ‘मिस परंपरा निधि’ सम्मान चंचल सैनी और अरुणा को संयुक्त रुप से और ‘मिस शिक्षा श्री’ का सम्मान मिला मीनाक्षी भंसाली को,

‘उत्कर्ष 2025’ कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व खेलों का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में नवआगंतुक छात्राओं के स्वागत के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘उत्कर्ष 2025’ नामक इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव आगंतुक छात्राओं में उत्कृष्टता की भावना को प्रेरित करना और उनके उत्साह एवं उल्लास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना, नृत्य, गायन और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही छात्राओं के लिए अनेक खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में ‘मिस फ्रेशर्स’ का खिताब निहारिका जांगिड़ को दिया गया।’मिस परंपरा निधि’ से चंचल सैनी और अरुणा को संयुक्त रुप से नवाजा गया। ‘मिस शिक्षा श्री’ का सम्मान मीनाक्षी भंसाली को प्रदान किया गया। सभी छात्राओं को अंत में पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एलके व्यास और कुलसचिव राजेश मौजा थे। उनके साथ डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ और प्रो. रेखा तिवारी भी उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. जैन ने नव आगंतुक छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी अतिथियों ने छात्राओं को जीवन में नई चीजें सीखने और नई भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें भूमिका, मोनिका, ज्योति, कोमल, प्रगति, पायल, कविता, रश्मि, गुंजन, आयुश्री, चंचल, हर्षिता आदि प्रमुख थीं। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार सह आचार्या आभा सिंह थी और उनके सहायक विभाग के ही सहायक आचार्य खुशाल जांगिड़ थे।कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now