लाडनूं के पास खानपुर फाटक पर ट्रेन के सामने आकर युवक की मौत, ट्रेन से कटे दर्जनों शवों का गवाह है खानपुर फाटक, रेलवे का रोकथाम पर ध्यान न देना अचरज-भरा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुसाइड पॉइंट ‘खानपुर फाटक’ पर फिल ट्रेन के सामने आकर कटा एक युवक,

ट्रेन से कटे दर्जनों शवों का गवाह है खानपुर फाटक, रेलवे का रोकथाम पर ध्यान न देना अचरज-भरा

लाडनूं (kalamkala.in)। सुजानगढ़ निवासी एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। यह घटना लाडनूं के समीप खानपुर रेल्वे फाटक के पास हुई, जब मेड़ता-चूरू डेमो ट्रेन के आने पर यह युवक सामने कूद गया। ट्रेन से कट कर युवक की मौत की सूचना पाते ही सुजानगढ से ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार व एंबुलेंस चालक नवरत्न बिजारणियां तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को लेकर लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय आए। मृतक की पहचान सुजानगढ़ की गांधी बस्ती के निवासी हेतराम मेघवाल के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खानपुर फाटक पर ट्रेनों से अब तक कटे दर्जनों लोग

इस खानपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक के आस-पास में प्रायः आत्महत्या और दुर्घटनाएं होती रहती है। इसे अब एक ‘सुसाइड पॉइंट’ समझा जाने लगा है। इसी स्थान पर अब तक दर्जनों ऐसी घटनाएं हो चुकी। इसके बावजूद रेलवे द्वारा इसकी समुचित रोकथाम की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। रेलवे को इसी स्थान के पास ट्रेक पर आकर कटने की घटनाओं की गहनता से जांच पड़ताल करके इसकी रोकथाम के कारगर उपाय करने चाहिए। प्रशासन व राजनेताओं को भी रेलवे को पाबंद करना चाहिए कि वे इस तरफ पर्याप्त ध्यान देकर समस्या के स्थाई समाधान पर काम करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now