लोन लेकर किश्तों में खरीदा वाहन आगे से आगे बिका, बकाया 44 किश्तों में से एक का भी चुकारा नहीं किया, निम्बी जोधां के अरफान लखारा ने फतेहपुर के तारीफ खां और अलताफ चेजारा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोन लेकर किश्तों में खरीदा वाहन आगे से आगे बिका, बकाया 44 किश्तों में से एक का भी चुकारा नहीं किया,

निम्बी जोधां के अरफान लखारा ने फतेहपुर के तारीफ खां और अलताफ चेजारा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया

लाडनूं (kalamkala.in)। फाइनेंस पर लिए गए वाहन को सारी बकाया किश्तें भरने के नाम पर खरीद कर एक भी किश्त जमा करवाए बिना आगे बेच देने और वाहन मालिक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में निम्बी जोधां पुलिस ने एक मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया है। यह मामला निम्बी जोधां निवासी अरफान (41) पुत्र कालू मोहम्मद लखारा ने दो अभियुक्तों तारीफ खान पुत्र नौसाद अली कायमखानी निवासी ग्राम बलोद भाखरा (तहसील फतेहपुर, जिला सीकर) एवं अलताफ पुत्र महबूब चेजारा निवासी वार्ड नं. 10 चेजारों का मोहल्ला फतेहपुर (जिला सीकर) के खिलाफ धारा 318 व 316 बी.एन.एस. के तहत दर्ज करवाया है।

घर आकर किया था गाड़ी का सौदा

इस रिपोर्ट में अरफान लखारा ने बताया है कि उसके स्वामित्व का एक वाहन महिन्द्रा बॉलेरो पिकअप (रजिस्ट्रेशन नम्बर आर.जे. 21 जी.ई.3114 (इन्जन नम्बर TBJIE54245, CHESIS NO.MAIZN2TBKJIE45832 व मॉडल 05-2018) है। इसे उसने मुल्जिम तारीफ खान पुत्र नौसाद अली कायमखानी निवासी बलोद तहसील फतेहपुर को बेचा था। तारीफ खां विगत 10 फरवरी को ग्राम निम्बी जोधां में उसके पास आया तथा पिकअप खरीदने की इच्छा जाहिर की। तब तारीफ खां एवं उसके बीच पिकअप को डाउन पेमेन्ट के रूपये 90 हजार में सौदा हो गया तथा बाकी बची समस्त किश्त राशि एस.के. फाईनेंस शाखा सुजानगढ़ को प्रतिमाह 17470 की कुल 44 किश्तें चुकाने का सौदा तय हुआ था। लेकिन, मुल्जिम तारीफ खां ने गाड़ी ले जाने के बाद सौदे के मुताबिक एक भी किश्त जमा नहीं करवाई। इस वाहन की सभी 44 किश्तें बकाया चल रही है।

सौदे के अनुसार नहीं चुकाई एक भी किश्त

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुलजिम तारीफ द्वारा कोई भी भुगतान नहीं करने पर जब गाड़ी की तीन-चार मासिक किश्तें बकाया हो गयी, तब उसने मुल्जिम से टेलिफोन से सम्पर्क किया तो उसने कोई मजबूरी बताते हुए किश्तें जमा नहीं होना बताया और बकाया किश्तों का भुगतान अब शीघ्र करने का भरोसा दिलाया।लेकिन, उसने आज तक किसी भी बकाया किश्त का भुगतान नहीं किया। इधर एसके फाईनेंस कम्पनी वाले बार-बार उस पर किश्तें चुकाने का दबाव डाल रहे हैं।

गाड़ी वापस मांगी, तो कहा आगे बेच दी, अब नहीं लौटाएगा

इस पर परिवादी व उसका भाई महबूब व तुलछीराम चोयल निवासी निम्बी जोधां व बीरमाराम बाटण निवासी सुरपालिया 3 जून को मुल्जिम तारीफ खां के गांव बलोद तहसील फतेहपुर गये, तब वहां पर मुल्जिम तारीफ व दूसरा मुल्जिम अलताफ चेजारा मिले। मुल्जिम तारीफ खां ने कहा कि उसने तो वह गाड़ी 19 मार्च को आगे दूसरे मुल्जिम अलताफ पुत्र मेहबूब चेजारा जाति चेजारा निवासी वार्ड नं. 10 चेजारों का मोहल्ला फतेहपुर जिला सीकर को विक्रय कर दी थी। अब वह किसी प्रकार की उस गाड़ी की किश्तें नहीं भरवाएगा। तब परिवादी ने उससे अपनी गाड़ी वापिस मांगी। लेकिन, उसने गाड़ी लौटाने से भी मना कर दिया और कहा कि जो आपसे हो, कर लेना। इस प्रकार मुल्जिमान ने परिवादी को विश्वास में लेकर बकाया किश्तों के भुगतान का पूर्ण आश्वासन देकर वाहन प्राप्त किया तथा उसके बाद वाहन की किश्तें नहीं भरकर उसके साथ धोखाधड़ी कर बतौर अमानत सम्भलाये गये वाहन का विक्रय अन्यत्र कर आपराधिक कृत्य किया है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक गोपालराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now