युवाओं और महिलाओं को समाज आगे लाने एवं उनके दृष्टिगत समस्त विकास योजनाएं बनाने की जरूरत- प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी का किया स्वागत-सम्मान, डॉ. यायावर ने स्वरचित पुस्तक भेंट की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवाओं और महिलाओं को समाज आगे लाने एवं उनके दृष्टिगत समस्त विकास योजनाएं बनाने की जरूरत- प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी,

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी का किया स्वागत-सम्मान, डॉ. यायावर ने स्वरचित पुस्तक भेंट की

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. जगदीश यायावर सैनी ने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी परबतसर को अपनी सामाजिक शोध, इतिहास और मान्यताओं पर आधारित पुस्तक ‘कुलदेवी कुलदेवता वर्णन’ की प्रति भेंट की। इस अवसर पर डॉ. यायावर ने उन्हें अपनी पुस्तक की विषय-वस्तु एवं वर्णित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और कहा कि हर समाज के लिए अपने अतीत से जुड़े रहना जरूरी होता है। जिसका अतीत या इतिहास खो जाता है, वह समाज भी समाप्त हो जाता है। प्रदेशाध्यक्ष दगदी ने पुस्तक लेखन को समाज के लिए अत्यंत जरूरी बताया और कहा कि अपने समाज के लिए शोध करना और उसके मूल इतिहास को संकलित कर उसका लेखन करने से यह इतिहास आने वाले पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और प्रेरणादाई बनता है। उन्होंने पुस्तक में वर्णित आलेखों को समाज की जानकारी के लिए जरूरी बताया और कहा कि आपका यह लेखन रुकना नहीं चाहिए, इसे सतत जारी रखें। दगदी ने समाज में युवाओं और महिलाओं को आगे लाने एवं उनको दृष्टिगत रखते हुए समस्त विकास सम्बन्धी योजनाएं बनाने की आवश्यकता बताई। दगदी ने कहा कि जिस समाज की महिलाएं शिक्षित, समझदार और विकसित विचारों की धनी होती है, वही समाज प्रगति पथ पर अडिग चलायमान रह सकता है। इससे पूर्व डा. यायावर ने प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सेवाराम दगदी का स्वागत-सम्मान किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान यायावर ने कहा कि सेवाराम दगदी समूचे प्रदेश के वरिष्ठतम सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बरसों बरस सैनी-माली समाज का कुशल नेतृत्व किया है। इनके नेतृत्व में सैनी समाज पूरे प्रदेश में सतत आगे बढेगा। इस अवसर पर समाजसेवी प्रेमचंद तूनवाल परबतसर, पूर्व पार्षद पूनम आर्य, आकांक्षा आर्य, दिव्यांशु आर्य आदि भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now