यह लाडनूं है- 1. चारों तरफ वार्ड 39 और बीच में बना दिया एक घर को वार्ड 38, आखिर यह क्या हो रहा है? वोटर लिस्ट बनाने में चलती है बीएलओ की मनमानी, किसी के भी खिलाफ रच सकते हैं षड्यंत्र, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

यह लाडनूं है- 1.

चारों तरफ वार्ड 39 और बीच में बना दिया एक घर को वार्ड 38, आखिर यह क्या हो रहा है?

वोटर लिस्ट बनाने में चलती है बीएलओ की मनमानी, किसी के भी खिलाफ रच सकते हैं षड्यंत्र, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

लाडनूं (kalamkala.in)। जिनके बसने के बाद पूरा क्षेत्र आबाद हुआ और एक ही मकान में तीन से चार पीढ़ियों ने रहवास किया। ऐसे पढ़े-लिखे परिवार के नामों को राजनीति ने अचानक गायब कर डाला। यह अचरज भरा कारनामा नगर पालिका चुनाव के दौरान राजनीतिक चालों के चलते किया गया। अब जब वापस नगर पालिका चुनाव सिर पर है, तब इस परिवार ने उपखण्ड अधिकारी (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) के समक्ष गुहार लगाई है। वोटर लिस्ट से अपने मकान से पूरी तरह गायब किए गए अपने सभी मतदाताओं के नामों को वापस जोड़े जाने की मांग एसडीएम से की गई है। इस मकान में ये कुल 5 परिवार हैं, जो एक ही दादा की संतानें हैं। वार्ड 39 के इन 5 परिवारों के करीब 17 मतदाताओं को इनके रहवासी मकान से उड़ा दिया गया। इनका कोई भी सूचना इन्हें दिए बिना मनमाने ढंग से अन्य वार्ड 38 की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया था। जबकि इनके मकान के चारों तरफ के रहवासियों के नाम मतदाता सूची में वार्ड 39 में दर्ज है। केवल इनके नामों के साथ ही छेड़छाड़ की गई थी। पिछले 3-4 सालों से राजनीतिक दबाव के कारण इस पूरे परिवार के नामों को वापस उनके वास्तविक वार्ड में नहीं जोड़ा गया। इस परिवार से एक व्यक्ति के नगर पालिका चुनाव लड़ने की संभावना के चलते द्वेषवश इस प्रकार की कारस्तानी सम्बंधित बीएलओ से मिलीभगत करके करवाई गई।

यह सब लिखा है ज्ञापन में

यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी को बाबूलाल भार्गव ने दिया है। एसडीएम आफिस के पीछे डाकघर क्षेत्र में रहने वाले इस वरिष्ठ नागरिक बाबूलाल भार्गव ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि वह अपने परिवार के साथ सन् 1992 से आज तक यही आवास करता आया है। इस बस्ती का वह सबसे पहला निवासी है।बाकी सभी लोग बाद में आकर यहां बसे हैं। यह क्षेत्र वर्तमान में वार्ड नं. 39 में आता है। किन्तु इस समूचे क्षेत्र से केवल उसके पूरे परिवार के 17 मतदाताओं को अपनी मनमानी व हठधर्मिता से देश पूर्ण कार्यवाही करके वहां से हटा कर वार्ड नं. 38 में दर्ज करा दिया गया था। भार्गव ने बताया है कि उसके मकान के चारों तरफ पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशाओं के सभी मकानों के रहवासी मतदाताओं के नाम वार्ड नम्बर 39 में ही है। फिर केवल उसके सम्पूर्ण परिवार के सभी 17 मतदाताओं के नाम अन्य वार्ड 38 में अंकित करा दिया जाना द्वेषता पूर्ण कार्यवाही रही। नगर पालिका चुनाव-2021 में उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। उसका परिवार किसी षड्यंत्र का शिकार हो चुका था। ज्ञापन में ऐसा षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ ठोस व असरदार कार्रवाई करने की मांग की गई है और बताया गया है कि ऐसा करने से ही आइंदा कोई भी कारिंदा ऐसी हरकत किसी के साथ नहीं कर पाएगा। साथ ही उन्होंने अपने पूरे परिवार के नामों को उनके वास्तविक वार्ड 39 में जोड़ें जाने की मांग की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now