लाडनूं में ताश पतों से जुआ खेलते हुए 3 जने पकड़े गए, मगरा बास में स्टेडियम मैदान में बैठे थे तीनों जुआरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ताश पतों से जुआ खेलते हुए 3 जने पकड़े गए,

मगरा बास में स्टेडियम मैदान में बैठे थे तीनों जुआरी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। ताश के पतों पर दांव लगा कर जुआ खेलते हुए 3 जनों को पुलिस ने 52 पतों की ताश की जोड़ी एवं 560 रूपयों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस सम्बंध में धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि 10 फरवरी को सायं  करीब साढे चार बजे बाद हैड कानि गोपालराम मय जाप्ता गश्त पर निकले, जब वे बस स्टेण्ड से जावा बास, मगरा बास पहुंचे तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि विश्वनाथपुरा से पहले मैदान में बने स्टेडियम में कुछ लोग ताश के पतो पर रूपयों का दांव लगाकर तीन पती का जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर वे खेल मैदान स्टेडिम लाडनूं पहुचे, तो वहां स्टेडियम की दीवार के पास 3 व्यक्ति आमने-सामने बैठे हुये ताश के पतों पर रूपयों का दांव लगा कर जुआ खेल रहे थे। इनमें से सुखाराम इनाणियां (28) पुत्र भंवराराम जाट निवासी जावा बास लाडनूं के पास 90 रूपये नगद घुटने के नीचे दबे हुए थे और उसके दाहिने हाथ में तीन ताश के पते थे, जिनमें ईंट का नहला, पान की बेगम व पान का बादशाह था। दूसरे व्यक्ति रामनिवास (37) पुत्र डालूराम जाट निवासी गणोड़ा हाल निवासी इनाणियो की ढाणी विश्वनाथपुरा के पास भी घुटने के नीचे दबा कर रखे हुए 80 रूपये नगद व तीन ताश के पते हुकुम का ईक्का, पान की पंजी व ईंट की अट्ठी दाहिने हाथ मे मिली तथा तीसरे व्यक्ति चैनाराम (31)  पुत्र मोदीराम सांसी निवासी विश्वनाथपुरा के पास घुटने के नीचे से 120 रूपये नगद व दाहिने हाथ में तीन ताश के पते चिड़ी की दुग्गी, चिड़ी की सत्ती व ईंट का गुलाम मिले एवं डेहरी में 270 रूपये नगद व शेष 43 ताश के पते वहां मिले। वहां से मिले कुल 560 रूपये व 52 ताश के पत्तों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। तीनों मुल्जिमानों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तो पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेलने का जुर्म धारा 13 आरपीजीओ के तहत गिरफतारी की गई। बाद में इन मुलजिमानों को जमानत-मुचलका पर रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई में हैड कानि गोपालराम के साथ कांस्टेबल अब्दुल साकीर, किशोर कुमार, मुलाराम, अमरसिंह व चालक रामदयाल मय वाहन बोलेरो एवं कंम्प्यूटर-प्रिंटर, यूपीएस के साथ थे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now