लाडनूं क्षेत्र में भी फैला नशीले पदार्थों का विषाक्त जाल,
एक महिला और पुरुष को कार में एमडीएम ले जाते हुए जसवंतगढ़ पुलिस ने पकड़ा, सुजानगढ़ और नागौर से पाया गया लिंक
लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में अवैध मादक द्रव्यों का कारोबार शराब, अफीम और गांजा से अब आगे निकल चुका है। यहां एमडीएम जैसा मादक द्रव्य भी लाया और बेचा जा रहा है। युवा पीढ़ी के लिए यह एक बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। युवाओं में इस घातक नशे की लत लगने और धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में फंसते जाने की संभावनाएं बढ चुकी हैं। जसवंतगढ पुलिस ने हाल ही में कसूम्बी पुलिया के पास एक कार में सवार महिला व पुरुष को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 2.47 ग्राम एमडीएम जब्त की है और तस्करी के लिए प्रयुक्त कार को जब्त कर मुजरिमों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जसवंतगढ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में उठाए जा रहे कदमों के तहत की है। पुलिस ने सुजानगढ़ निवासी समीर खां और आमना को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध मादक पदार्थ एमडीएम 2.47 ग्राम जब्त की गई है तथा अपराध में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। पुलिस थाना जसवंतगढ से 3 जून को दोपहर 12.10 बजे कसुम्बी पुलिया के पास कसुम्बी रोड सरहद जसवंतगढ में यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ये अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए दो प्लास्टिक की थैली में, जिनका थैली सहित वजन प्रथम थैली 2.11 ग्राम और द्वितीय थैली वजन 0.36 ग्राम मय स्विफ्ट वीडीआई कार नं. आरजे 44 सीए 3786 बकब्जा प्रथम थैली मुलजिम समीर खान पुत्र हाकम अली खान जाति कायमखानी उम्र 34 साल निवासी बाईपास रोड कोहिनूर धर्मकांटा के पास वार्ड नं. 7 सुजानगढ व द्वितीय थैली बकब्जा मुलजिमा आमना पुत्री कासम अली जाति काजी उम्र 32 साल निवासी हनुमान धोरा सुजानगढ थाना कोतवाली सुजानगढ से बरामद की गई। इनके विरुद्ध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
नागौर के प्रेम उर्फ रविन्द्र से आए थे नशीला पदार्थ
यह कार्रवाई जसवंतगढ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल पवन कुमार व कांस्टेबल मुकेश कुमार ने गश्त के दौरान की। 3 जून को प्रातः 10.32 बजे गश्त के लिए निकले थे। इस दौरान कसूम्बी रोड पर कसुम्बी पुलिया के पास उन्हें एक संदिग्ध स्विफ्ट वीडीआई कार नम्बर- आरजे 44 सीए 3786 को रोका, तो उसमे एक महिला व एक पुरूष थे।दोनों से पूछताछ की जाने पर उनके पास एमडीएम होना पाया गया। एचसी पवन कुमार ने इसकी सूचना उसी समय थानाधिकारी राजेशकुमार सिहाग को दी और फिर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा कर धारा-42 (2) एनडीपीएस एक्ट 1985 की ईत्तला मामुर कर कांस्टेबल दीपक 842 को रवाना किया गया। थानाधिकारी राजेश कुमार मय जाप्ता कांस्टेबल श्यामसुन्दर व मय वाहन सरकारी चालक कांस्टेबल श्रवण कुमार कसुम्बी पुलिया के पास पहुंचे। वहां एक रोके गये वाहन स्विफ्ट बीडीआई कार नम्बर-आरजे 44 सीए 3786 मय एक पुरूष व एक महिला के उपस्थित मिले, जो समीर खान पुत्र हाकम अली खान जाति कायमखानी उम्र 34 साल निवासी बाईपासरोड कोहिनूर धर्मकांटा के पास वार्ड नं. 7 सुजानगढ व महिला आमना पुत्री कासम अली जाति काजी उम्र 32 साल निवासी हनुमान धोरा सुजानगढ थे। दोनों ने अपने पास एमडी एमए नशीला पदार्थ होना बताया। दोनों शख्शों व कार की तलाशी के लिए थाने से महिला कांस्टेबल राजकौर को बुलाया गया तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार व हैड कांस्टेबल पवनकुमार के समक्ष तलानी प्रक्रिया पूरी की गई। तलाशी में समीर की पेंट की बांयी जेब में दो मोबाईल फोन एक सेमसंग कंपनी का व एक विवो कंपनी को मोबाईल फोन मिला, दांयी जेब मे एक प्लास्टिक की थैली में मादक पदार्थ भरा हुआ मिला। आमना की तलाशी महिला कांस्टेबल राजकौर द्वारा ली गयी तो आमना के पायजामे की दायीं जेब में एक मोबाईल फोन ओप्पो कंपनी व एक प्लास्टिक की थैली में मादक पदार्थ भरा हुआ मिला। दोनों के कब्जे से बरामद पदार्थ अवैध मादक पदार्थ एमडी एमए होना पाया गया। दोनों से सीआई ने वैध मादक पदार्थ एमडी एमए कहां से लाने बाबत पूछा तो उन्होंने बताया कि वे यह मादक पदार्थ एमडी एमए प्रेम उर्फ रविन्द्र निवासी नागौर से लाए थे। दोनों आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ एमडी एमए अपने कब्जे में रखना व बिना वैध लाईसेंस परमिट के परिवहन करना पाया जाने पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट 1985 में प्रकरण दर्ज कर जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बरड़वा पुलिस थाने के थानाधिकारी महेन्द्रसिंह पालावत को सौंपी गई।
समूचे लाडनूं क्षेत्र के लिए चिंता का विषय
- बड़ी खेपों की बरामदगी: लाडनूं के ग्रामीण इलाकों (जैसे शिमला गांव) में करोड़ों रुपये की हेरोइन और कोकीन तक पकड़ी जा चुकी है। इसके अलावा, स्थानीय होटलों और ढाबों की आड़ में अफीम व डोडा-पोस्त की तस्करी के मामले भी सामने आए हैं।
- युवाओं को गुमराह करने का प्रयास: तस्कर युवाओं को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में लाडनूं पुलिस ने इंस्टाग्राम पर गैंगस्टरों को प्रमोट करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो ‘302’ और ’47’ जैसे ग्रुप चलाकर युवाओं को अपराध और नशे की ओर धकेल रहे थे।
- पुलिस और प्रशासन की सख्ती: नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय और स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। समय-समय पर अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की जब्ती के लिए दबिश दी जा रही है।
- जागरूकता अभियान: नशा मुक्ति के लिए स्थानीय स्तर पर और पुलिस द्वारा धर्मगुरुओं, शिक्षण संस्थानों तथा हॉस्टल संचालकों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।






