चिकित्सा सेवाओं एवं अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त होगी- एसडीएम ममता लहुआ, उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चिकित्सा सेवाओं एवं अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त होगी- एसडीएम ममता लहुआ,

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता लहुआ ने कहा है कि चिकित्सा सेवाओं एवं अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने गुरुवार को यहां राजकीय उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम लहुआ ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना चिकित्सा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी ने पेयजल, कूलर, पंखों एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। साथ ही दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अस्पताल परिसर में नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी प्रदान किए।

मरीजों और परिजनों से संवाद कर ली उपचार व व्यवस्थाओं की जानकारी 

राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर उन्होंने चिकित्सा एवं जनसुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र, आपातकालीन कक्ष तथा अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद किया और उनके उपचार, दवा की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया और नियमित सफाई, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, शौचालयों की स्वच्छता तथा वार्डों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए उन्होंने निर्देश प्रदान किए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now