लाडनूं में हाईवे पर ट्रक रूकवा कर लूट की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार, मात्र छह घंटों में मिली पुलिस को सफलता, अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगातार सक्रिय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में हाईवे पर ट्रक रूकवा कर लूट की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार,

मात्र छह घंटों में मिली पुलिस को सफलता, अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगातार सक्रिय

लाडनूं। हाईवे पर वाहन रूकवाकर लूट करने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बंध में दिनेश सोनी पुत्र लाभचंद सोनी निवासी सरदारशहर ने यहां पुलिस थाने में 28 दिसम्बर को एक रिपोर्ट देकर बताया था कि वह रमजान खां के ट्रक नं. आरजे 10 जीए 2039 पर चालक के रूप में 25 दिसम्बर को जौ भर कर रवाना हुआ। ट्रक में वह अकेला ही था। शाम को करीब 4.30 बजे वह ट्रक लेकर लाडनूं से बाहर निकला, तभी पीछे से एक नम्बरी कॉफी रंग की कैम्पर गाड़ी, जिस पर अंग्रेजी में ‘वीर तेजाजी’ लिखा हुआ था, को ट्रक के आगे लगाकर रोका। उस कैम्पर गाड़ी से तीन लडके उतरे एवं ट्रक में चढ़कर, उसे धमकाते हुए जेब में रखे 9500 रुपए छीन कर लूट लिये। ये तीनों आपस में राकेश ढाका, हरिराम व ताराचंद नाम पुकार रहे थे। लूट करने के बाद वे निम्बी जोधां की तरफ भाग गए। उस समय वह अपने ट्रक मालिक रमजान खां के मोबाईल पर बात कर रहा था, जिसे रमजान खां ने भी सुना। पुलिस ने लूट की इस वारदात का प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरू किया। इसके लिए थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हाईवे पर वाहन चालक से लूट की इस वारदात के दो आरोपियों को मात्र 6 घंटें में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुलजिमान लाडनूं तहसील के ग्राम ओड़ींट निवासी हरीराम (24) पुत्र चैनाराम जाट तथा चन्द्राई गांव निवासी ताराचंद उर्फ तनु (22) पुत्र भंवरलाल जाट शामिल हैं। इनके अन्य सहयोगियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में सीआई मुकेश कुमार के अलावा एएसआई राजेन्द्र प्रसाद गीला, सिपाही रामचन्द्र, सुखाराम, जलसिहं एवं चालक कृष्ण कुमार फुलवा शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now