राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ आरम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ आरम्भ

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन डीडवाना के दोजराज गणेश मन्दिर रोड पर स्थित जांगिड़ भवन में आरम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष जवाहर चौधरी ‘जूली’ ने बताया कि उद्घाटन सत्र में मारवाड़ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोहन चौधरी, पूजा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक बजरंग सिंह मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य तेजाराम जाखड़, समाजसेवी इमरान खान और एसबीआई प्रतिनिधि सुलोचना मुवाल रही। इस दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में कई सत्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। प्रथम दिन शिक्षक और समाज, वर्तमान समय में शिक्षा के समक्ष चुनौतियों का हल, शिक्षकों की समस्याएं, शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की मांगों आदि कई विषयों पर गहन विचार विमर्श और वैचारिक मंथन किया गया। जिला मंत्री मुस्ताक खां ने बताया कि इस शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक संघ की ओर से 21 सूत्रीय मांगों का एक मांग पत्र उचित माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा। जिला महिला मंत्री संगीता जानू ने जानकारी दी कि इस जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में महिला शिक्षिकाओं भी सक्रिय योगदान दे रही है। जिला सभाध्यक्ष जवाहरलाल ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में उप प्रधानाचार्य जुल्फिकार कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष सुखाराम बिरड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कड़वासरा, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र चाहर, तहसील महामंत्री गोपालराम थालोड़, कमला, राजेन्द्र जानू, निरमा ढाका, रीना, रामकरण मेघवाल, मोहियुदीन, घीसाराम मानव, राकेश थोरी सहित अनेक शिक्षाविद् मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि और दीप-प्रज्ज्वलन से हुई। मंच का संचालन राजेन्द्र बीरड़ा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now