राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में प्रिंसिपल की नियुक्ति पर जताया हर्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में प्रिंसिपल की नियुक्ति पर जताया हर्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लम्बे समय से चल रहे प्रिंसिपल के खाली पद पर रमेश सिंह की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। एडवोकेट ईशवर मेधवाल ने ठाकुर करणी सिंह को धन्यवाद देते हुए इसे स्कूल में सुधार का कदम बताया। भाजपा के अजा मोर्चा के शहर अध्यक्ष गंगाराम रैगर ने कहा कि भाजपा विधानसभा प्रत्याशी करणी सिंह अनूसुचित जाति के हित में अच्छा काम कर रहे हैं। सुरेश खींची ने इसे स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाला कदम बताया। उन्होंने रमेश सिंह को योग्य और अनुशासित व्यक्ति बताया और कहा कि उनकी नियुक्ति से विद्यार्थियों को अनुशासन और गुणवत्ता का लाभ मिलेगा। कैलाश चांवरिया ने बताया कि यह स्कूल गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा का केंद्र है। रमेश सिंह की नियुक्ति से इन बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और शिक्षा मिल सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता भंवर लाल तेजस्वी ने बताया कि यह पद पिछले चार वर्षों से रिक्त था, जिससे स्कूल में कई प्रशासनिक व शैक्षणिक समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। अब इस नियुक्ति से न केवल स्कूल को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि इससे एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ पहुंचेगा। समाज के लोगों ने सरकार से स्कूल के अन्य रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने की मांग की, ताकि शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठ सके। कार्यक्रम में ओमप्रकाश धवल, लाला धवल, पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य बीरबल रैगर, ईश्वर चारण, रेखाराम मेघवाल, तुलसीराम मेघवाल, नरपत सिंह, जितेंद्र पाल, डूंगरमल प्रजापत, रवि जांगिड़, बिरमाराम स्वामी, गौतम सारस्वत, विनोद कुमार फुलवारिया, वर्षा गौड़, आकांक्षा शर्मा, मुकेश कंवर, ईद बानो, सुनीता सैनी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now