अ.भा. कुशवाहा सैनी महासभा का दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक और समाज का प्रदेश स्तरीय खुला अधिवेशन 25 व 26 अगस्त को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अ.भा. कुशवाहा सैनी महासभा का दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक और समाज का प्रदेश स्तरीय खुला अधिवेशन 25 व 26 अगस्त को

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय कुशवाहा (सैनी-माली) महासभा राजस्थान की छठवीं प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक आगामी 25 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से अलवर के बड़ौदा मेव स्थित वसुंधरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष गजानंद सैनी ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद अगले दिन 26 अगस्त सोमवार को सुबह 12.30 बजे से समाज का प्रदेश स्तरीय खुला अधिवेशन गोविंदगढ़ अलवर के हर्ष टी टी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजक महासभा के प्रदेश संगठन सचिव निर्मल सैनी हैं। महासभा की प्रदेश पत्रकार समिति के अध्यक्ष जगदीश यायावर सैनी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के संरक्षक/अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, कोषाध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की अनुषांगिक इकाइयों के पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सभी महिला पदाधिकारी, राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी समिति के महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक प्रदेश कोर कमेटी, महिला अध्यक्ष, सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश अनुषांगिक इकाइयों के पदाधिकारी, सदस्य,, प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी, नगर निगम के अध्यक्ष, नगर निगम पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, नगर पदाधिकारी और गांव अध्यक्ष सभी भाग लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के जोधा का बास में शराब की अवैध बिक्री के मामले का हुआ निस्तारण, जिसने शिकायत की उसे ही किया उलटा आरोपित, आबकारी विभाग ने दबिश दी, पर कुछ नहीं मिला, शिकायत कर्ता को बताया रंजिश से शिकायतें करने वाला

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में, ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now