दुजार में अवैध खनन पर कार्रवाई कर दो ट्रेक्टर किए जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुजार में अवैध खनन पर कार्रवाई कर दो ट्रेक्टर किए जब्त

लाडनूं। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध खनन को लेकर राजस्व प्रशासन ने कमर कस ली हैं। प्रशासन को इस सम्बंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इन अवैध खनन के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों पर एक्शन लेते हुए आज उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल के आदेश पर तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने एक राजस्व टीम का गठन कर अवैध खनन हो रही खानों की जांच की। भू-अभिलेख निरीक्षक लादू सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने दुजार गांव के खसरा नंबर 711/153 में 30 फीट गहराई तक अवैध खनन पकड़ा। मौके पर 2 ट्रैक्टर और एक ट्रॉली भी जब्त की गई, जिनमें खनन किए जोकर पत्थर भरे जा रहे थे। राजस्व टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस थाने के थानाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही खनन अभियंता नागौर को खातेदार के विरुद्ध अवैध खनन करने पर नियमानुसार करवाई करने के लिए लिखा गया है। इस कार्रवाई को अंजम देने वाली टीम में पटवारी मूली रेवाड़, अनिल कुमार और मांगीलाल शामिल रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now