ई-मित्रों की जांच के लिए विशेष अभियान के तहत 1600 ई-मित्रों की हुई जांच, अनधिकृत मोहरें मिलने पर करवाई एफआईआर दर्ज लाडनूं सहित पूरे जिले में चलाया अभियान, अवैध वसूली मिलने पर लगाया भारी जुर्माना, दोषी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ई-मित्रों की जांच के लिए विशेष अभियान के तहत 1600 ई-मित्रों की हुई जांच, अनधिकृत मोहरें मिलने पर करवाई एफआईआर दर्ज

लाडनूं सहित पूरे जिले में चलाया अभियान, अवैध वसूली मिलने पर लगाया भारी जुर्माना, दोषी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में ई-मित्र सेवाओं को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक शिवराज सोनी के नेतृत्व में गठित विभिन्न टीमों द्वारा जिले के 1600 से अधिक ई-मित्र केंद्रों का आकस्मिक और सघन निरीक्षण संपन्न किया गया।

बिना रेट लिस्ट वाले 254 ई-मित्रों से 2.54 लाख और निर्धारित जगह नहीं होने पर 127 ई-मित्रों से 1.27 लाख का जुर्माना लगाया

उपनिदेशक शिवराज सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 254 केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने के कारण ₹2.54 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, निर्धारित स्थान पर ई-मित्र केन्द्र का संचालन नहीं करने वाले 127 केंद्रों पर ₹1.27 लाख की शास्ति आरोपित की गई।

ई-मित्र पर अवैध मोहरें मिलने पर एफआईआर, अधिक शुल्क लेने वाले 2 ई-मित्रों को बंद करवाया, जुर्माना लगाया

जांच के दौरान अनधिकृत रूप से मोहरें मिलने पर उनके विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक नावां के एक केंद्र पर अनधिकृत मोहरें पाए जाने पर विभाग ने इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अधिक शुल्क वसूली के 2 प्रकरणों में प्रत्येक केंद्र पर ₹5,000 का जुर्माना लगाते हुए उन्हें अस्थायी रूप से बंद (Suspend) कर दिया गया है। निरीक्षण में 240 केंद्रों पर को-ब्रांडेड बैनर का अभाव पाया गया और 515 संचालक बिना आईडी कार्ड के कार्य करते मिले, जिन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी जारी की गई है।

लाडनूं के 266 ई-मित्रों पर निरीक्षण, अनियमितताएं पाईं

लाडनूं के 266 केंद्रों का निरीक्षण किया गया और गंभीर अनियमितताएं पाई जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। लाडनूं क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 266 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया है इनमें रेट लिस्ट का अभाव- 82, कॉ-ब्रान्डेड बैनर चस्पा नहीं- 82, पहचान पत्र नहीं- 199, निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं- 32 ई-मित्र पाए गए।

डीडवाना क्षेत्र में 286 ई-मित्रों का निरीक्षण

डीडवाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 286 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें रेट लिस्ट का अभाव- 84, कॉ-ब्रान्डेड बेनर चस्पा नहीं- 82, पहचान पत्र नहीं- 151, निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं- 41, अधिक वसूली- 1 मिले।

कुचामन में 303 का निरीक्षण,

कुचामनसिटी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 303 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया है, इनमें रेट लिस्ट का अभाव- 4, कॉ-ब्रान्डेड बेनर चस्पा नहीं- 4, पहचान पत्र नहीं- 27, निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं- 3 मिले।

मकराना में 270 ई-मित्रों पर निरीक्षण

मकराना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 270 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें रेट लिस्ट का अभाव- 22, कॉ-ब्रान्डेड बेनर चस्पा नहीं- 21, पहचान पत्र नहीं- 59 और निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं के 7 मामले पाए गए।

मौलासर के 158 ई-मित्रों का निरीक्षण, अनियमितताएं मिलीं

मौलासर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 158 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें रेट लिस्ट का अभाव 2, कॉ-ब्रान्डेड बेनर चस्पा नहीं 2, पहचान पत्र नहीं 6 और निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं के 2 मामले मिले।

नावां में 175 ई-मित्रों पर जांच, अनियमितताओं पर कार्रवाई

नावां क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 175 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें रेट लिस्ट का अभाव 35, कॉ-ब्रान्डेड बेनर चस्पा नहीं 35, पहचान पत्र नहीं 43, निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं 36 और अधिक वसूली व अनाधिकृत मोहरें प्राप्त का 1 मामला सामने आया।

परबतसर में 203 ई-मित्रों की जांच में भी मिली अनियमितताएं

परबतसर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-मित्र केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु कुल 203 केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अंकित गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया है, जिनमें रेट लिस्ट का अभाव- 15, कॉ-ब्रान्डेड बेनर चस्पा नहीं- 14, पहचान पत्र नहीं- 30, निर्धारित स्थान पर संचालन नहीं- 6 पाए गए।

किसी भी ई-मित्र पर अधिक शुल्क नहीं दें

उपनिदेशक शिवराज सोनी ने बताया कि ई-मित्र सेवाएं निर्धारित शुल्क पर ही उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभाग पारदर्शी एवं जवाबदेह सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रत्येक सेवा के बदले ’कंप्यूटरीकृत रसीद’ अवश्य प्राप्त करें एवं निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगे जाने पर प्रमाण सहित ’राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराएं’।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now