सुजानगढ़-कसूम्बी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में हुए 4 युवक घायल, गंभीर घायल धोलिया के सुभाष जाट को किया गया रैफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ़-कसूम्बी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में हुए 4 युवक घायल, गंभीर घायल धोलिया के सुभाष जाट को किया गया रैफर

लाडनूं/ सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सुजानगढ़ से कसूम्बी मार्ग पर शिवबाड़ी से आगे दो मोटर साइकिलों के आपस में हुई जबरदस्त टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार सुभाष (25) पुत्र राजूराम जाट निवासी धोलिया घायल हो गया, जो सुजानगढ़ से अपने गांव धोलिया जा रहा था। सामने कसूम्बी से सुजानगढ़ की तरफ आ रही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार हितेश (20) पुत्र राजकुमार भार्गव, शिवराज उर्फ़ शिवम (20) पुत्र हरीश भार्गव तथा धीरज (23) पुत्र कालूराम भार्गव तीनों निवासी नाथोलाव मोहल्ला सुजानगढ़ थे, वे भी इस दुर्घटना में टकराकर घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुआ था। हादसे में हुए सभी घायलों को बजरंगी गौ सेवा समिति की टीम के बबलू बजरंगी तथा टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और अन्य साथियों ने सुजानगढ़ के अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती करवाया और वहां इन सबका इलाज शुरू किया गया। डॉ. कमल धानिया, डॉ. रामरतन बिस्सू, सुभाष, अंकित आदि ने घायलों का इलाज किया। इन घायलों में से सुभाष जाट धोलिया क़ो गंभीर स्थिति होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर जसवंतगढ़ पुलिस पहुंची और अस्पताल आकर मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की। श्याम स्वर्णकार ने बताया कि शिवबाड़ी रोड़ बहुत ज्यादा टूटी-फूटी हुई है और वहां दुपहिया वाहनों के लिए बहुत ही खतरनाक स्थिति है। यह सूनसान एरिया है तथा रात के अंधेरे में यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो जाने वाले को तो कोई संभालने वाला तक नहीं मिलता है। ऐसा बहुत बार हो चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now