प्लास्टिक मुक्त कैरी बैग्स का उपयोग करें व्यापारी, शहर को प्लास्टिक मुक्त और कचरा मुक्त बनाएं, जिला कलेक्टर ने ली व्यापार मंडल की बैठक, शहर के विकास व सौंदर्य सम्बंधी विभिन्न बिन्दुओं पर की चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्लास्टिक मुक्त कैरी बैग्स का उपयोग करें व्यापारी, शहर को प्लास्टिक मुक्त और कचरा मुक्त बनाएं,

जिला कलेक्टर ने ली व्यापार मंडल की बैठक, शहर के विकास व सौंदर्य सम्बंधी विभिन्न बिन्दुओं पर की चर्चा

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीडवाना व्यापार मंडल की बैठक लेकर शहर की आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। व्यापार मंडल के साथ आयोजित बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने सभी व्यापारियों से प्लास्टिक कैरी बेग के स्थान पर प्लास्टिक मुक्त कैरी बेग का उपयोग करने, शहर की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर कचरा पात्र रखने, साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने में नगर परिषद का सहयोग करने तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने के लिए चर्चा कर शहरी क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए आवश्यक सहयोग की करने अपील की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह सहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now