लाडनूं में संत शिरोमणि सैन महाराज की 725वीं जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, सैन मंदिर व सैन बगीची की हुई विशेष साज-सज्जा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में संत शिरोमणि सैन महाराज की 725वीं जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, सैन मंदिर व सैन बगीची की हुई विशेष साज-सज्जा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सैन समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को यहां संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 725वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैन मंदिर व सैन बगीची दोनों स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ, यज्ञ आदि का आयोजन किया गया। सैन मंदिर के अध्यक्ष श्याम सुंदर टोकसिया व मंत्री गणेश सोनगरा ने बताया कि इस अवसर पर जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सैन मंदिर में रात्रि सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ व शुक्रवार को सुबह पं. बाबूलाल शर्मा के पौरिहत्य में हवन किया गया। इस अवसर पर सैन मंदिर को सुसज्जित भी किया गया। इसके अलावा यहां नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थित सैन बगीची में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैन बगीची के अध्यक्ष रोहित सैन और मंत्री नलिन वर्मा ने बताया कि सैन बगीची में भी रात्रि में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ और प्रातः पं. गोपाल शास्त्री के पौरोहित्य में हवन-पूजन किया गया। इस अवसर पर युवा सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा गौवंश के लिए हरा चारा डालने जैसे सामाजिक कार्य भी किए गए। कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को पूरे लाडनूं के सैन समाज के लिए प्रसाद स्वरूप सामुहिक भोज का आयोजन किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now