जाते-जाते छोड़ना चाहते हैं अपनी नेकनियत की छाप, नगर पालिका ने जारी किया साधारण सभा की बैठक का संशोधित एजेंडा, पूर्व के 4 बिंदुओं में 8 बिंदु विचार-विमर्श के लिए और किए एजेंडा में शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जाते-जाते छोड़ना चाहते हैं अपनी नेकनियत की छाप,

नगर पालिका ने जारी किया साधारण सभा की बैठक का संशोधित एजेंडा, पूर्व के 4 बिंदुओं में 8 बिंदु विचार-विमर्श के लिए और किए एजेंडा में शामिल

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका मंडल लाडनूं की साधारण सभा की बैठक में प्रस्तावित 4 एजेंडा बिंदुओं को यथावत रखते हुए उसमें 8 बिंदु और जोड़ते हुए संशोधित एजेंडा जारी किया गया है।‌ एजेंडा सदस्यों के पास बैठक से 7 दिन पूर्व पहुंचना जरूरी होता है और यह संशोधित एजेंडा अभी तक सदस्यों के पास नहीं पहुंच पाया है, जबकि 28 अप्रेल को बैठक आयोजित होनी है। इस संशोधित एजेंडा में नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल किया गया है। ये ऐसे कार्य हैं, जिन्हें बहुत पहले नगर पालिका को पारित कर देने चाहिए तथा अब तक उनकी क्रियान्विति हो जानी चाहिए थी, लेकिन अंत में जाते-जाते होने वाली बैठक में इन्हें रखा जाकर बोर्ड के सदस्य एवं पदाधिकारी अपनी नेकनियत का संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। बैठक में इनके पारित होने से एक लिखित दस्तावेज इस बोर्ड का बन जाएगा, चाहे उस पर परिपूर्ण अमल हो पाए या नहीं। बड़ी संख्या में पार्षद आगामी पालिका चुनाव में इस कार्यवाही प्रस्ताव की प्रति दिखा कर अपने प्रयासों की ताल ठोंक सकेंगे।

ये 8 विचारणीय बिंदु किए गए हैं संशोधित सूचना आदेश से शामिल

अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास द्वारा 24 अप्रेल को जारी इस संशोधित एजेण्डा सूचना के अनुसार अध्यक्ष के निर्देशो की पालना में राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम 2009 के प्रावधानों के अन्तर्गत निर्देशानुसार नगरपालिका मण्डल लाडनूं की साधारण सभा बैठक सूचना क्रमांकः न.पा.ला/2025-26/133 दिनांक 16.04.2025 जारी की गई थी और उसके मुताबिक 28 अप्रेल सोमवार को सांय 4 बजे बैठक आहूत की गई थी, जिसमें कुल 4 एजेण्डे की बैठक निर्धारित थी। उसी बैठक में निर्देशानुसार 8 बिंदुओं का एजेंडा और शामिल किया गया है। इसके अनुसार एजेण्डा (कार्य सूची) में शामिल किए गए विषयों में रेल्वे फाटक लाडनूं से जसवन्तगढ रोड नदीम पार्षद के घर तक बनी सीमेन्टेड रोड के बीच में डिवाईडर एवं रोड लाईट मय पोल लगवाये जाने के कार्य पर विचार-विमर्श, डीडवाना पुलिया से सरकारी अस्पताल तक बने डिवाईडर पर रोड लाईट मय पोल लगवाये जाने पर विचार-विमर्श, बस स्टेण्ड से मुख्य वार्डों एवं मौहल्लो की तरफ जाने वाली सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य एवं बस स्टेण्ड पर जल भराव की समस्या को देखते हुए बस स्टेण्ड वार्डों की ओर जाने वाले रास्ते में समान लेवल पर ही बनाया जाने का कार्य स्वीकृत कराने पर विचार-विमर्श, छिंपोलाई तालाब में सीमेन्टेड फर्श स्वीकृत करवाकर जल संग्रहण का कार्य स्वीकृत करवाये जाने पर विचार-विमर्श, टंकी चौराहा से चक गोरेडी फांटा तक डिवाईडर व रोड लाईट का कार्य स्वीकृत करवाये जाने पर विचार-विमर्श, लाडनूं के मुख्य स्थानों पर पंहुचने के लिये मुख्य मार्गो पर साईन बोर्ड लगवाने का कार्य स्वीकृत करवाये जाने पर विचार-विमर्श, आवारा पशुओं के लिये नगरपालिका स्तर पर नन्दीशाला खुलवाये जाने का कार्य स्वीकृत करवाये जाने पर विचार-विमर्श तथा बस स्टेण्ड पर सौन्दर्यकरण, सुनारी रोड शमसान भूमि में विकास कार्य, सब्जी मण्डी, सदर बाजार में शौचालय/मूत्रालय का जीर्णोद्धार एवं विभिन्न स्टेण्डों / स्थानों पर टीनशैड, कुर्सी मय बैंच लगाये जाने पर विचार-विमर्श शामिल हैं।इनमें पहले जारी एजेंडा सूचना में वर्णित एजेण्डा विषय यथावत रहेंगे।

पूर्व निर्धारित विचारणीय 4 एजेंडा विषय

नगर पालिका मंडल की साधारण सभा की प्रस्तावित 28 अप्रेल की इस बैठक के लिए पूर्व निर्धारित एजेण्डा (कार्य सूची) के विचारणीय विषयों के 4 बिंदु इस प्रकार थे- आईओटी आधारित घर-घर कचरा संग्रहण कार्य करवाने की स्वीकृति एवं वित्तिय, प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार विमर्श, कर्मचारियों की पदोन्नति एवं संविदा कर्मियों को स्थाईकरण करने पर विचार विमर्श, स्थानीय पालिका क्षेत्र के समस्त वार्डो में नाली/ क्रोस/ सी.सी./ ब्लॉक सड़क/ पेचवर्क इत्यादि कार्य करवाये जाने की स्वीकृति पर विचार विमर्श तथा शहरिया बास चौक में सौन्दर्यकरण एवं अन्य कार्य करवाये जाने पर विचार विमर्श

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now