मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 में 96 प्रतिशत मैपिंग के साथ राजस्थान बना देशभर में अग्रणी, सिर्फ 4 प्रतिशत मतदाताओं को ही देने होंगे दस्तावेज, मैपिंग जारी, 24 जिले, 153 विधानसभा क्षेत्र एवं 51,256 बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 में 96 प्रतिशत मैपिंग के साथ राजस्थान बना देशभर में अग्रणी,

सिर्फ 4 प्रतिशत मतदाताओं को ही देने होंगे दस्तावेज, मैपिंग जारी,

24 जिले, 153 विधानसभा क्षेत्र एवं 51,256 बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

जयपुर (kalamkala.in)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR- 2026) का कार्य राजस्थान में तीव्र गति, उच्च सटीकता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 46 लाख 24 हजार से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। निर्धारित समय से पूर्व 99.94 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर राजस्थान ने डिजिटल दक्षता एवं उत्कृष्ट समन्वय का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

24 जिले और 153 विधानसभा क्षेत्रों में 100% डिजिटाइजेशन

महाजन ने बताया कि प्रदेश के 24 जिले बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा, झालावाड़, फलौदी, भरतपुर, चूरू, दौसा, बारां, राजसमंद, डीग, झुंझुनूं, पाली, सीकर, चित्तौड़गढ़, नागौर, ब्यावर, करौली, डीडवाना-कुचामन, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटपूतली-बहरोड एवं सवाईमाधोपुर में सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार 153 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा हो गया है।

मतदाता मैपिंग में भी राजस्थान शीर्ष पर

महजान ने बताया कि 96 प्रतिशत मैपिंग के साथ राजस्थान मतदाता मैपिंग में भी देशभर में अग्रणी है। आज की मैपिंग के अनुसार प्रदेश में महज 4 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जिन्हें एसआईआर के अंर्तगत दस्तावेज देने हैं।

प्रदेश ने मतदाता मैपिंग में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

• 96% से अधिक मतदाता मैपिंग कार्य पूरा
• 18 विधानसभा क्षेत्रों कपासन, बायतु, सलूंबर, लोहावट, नगर, सिकराय, ओसियां, शाहपुरा, बामनवास, चित्तौड़गढ़, नागौर, बड़ी सादड़ी, शाहपुरा, खंडार, गुढ़ामलानी, जायल, सपोटरा, शिव एवं डेगाना में 99% से अधिक मैपिंग संपन्न
• कपासन विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में शीर्ष पर, जहां 99.46% मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। यहां 2.73 लाख मतदाताओं में से मात्र लगभग 1500 मतदाताओं को ही दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

महाजन ने बताया कि मतदाता मैपिंग से पुनरीक्षण प्रक्रिया अधिक सरल हो जाती है तथा मतदाताओं को अनावश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने से राहत मिलती है। इससे पारदर्शिता, सटीकता एवं बूथ-वार मतदाता प्रबंधन में अत्यधिक मजबूती आती है। वहीं, सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में भी 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है।

बीएलओ की मेहनत ही सफलता की रीढ़

प्रदेश के 51,256 से अधिक मतदान केंद्रों पर कार्यरत बीएलओ ने 100% फील्ड कार्य पूरा करते हुए घर-घर पहुंच सुनिश्चित की। उनके सतत प्रयासों ने ही इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को संभव बनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी महाजन ने कहा कि यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि उस सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी, व्यवस्थित एवं मतदाता-केंद्रित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने की दिशा में राजस्थान का महत्वपूर्ण कदम है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now