आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ लाडनूं आए श्रद्धालुओं के वापस लौटते समय एक कार गिरी खाई में, तीन जने हुए घायल, सालासर हाईवे पर हुए इस हादसे में चालक और दंपति सवार थे, एक के सीने में गंभीर चोट तो महिला का हाथ टूटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ लाडनूं आए श्रद्धालुओं के वापस लौटते समय एक कार गिरी खाई में, तीन जने हुए घायल,

सालासर हाईवे पर हुए इस हादसे में चालक और दंपति सवार थे, एक के सीने में गंभीर चोट तो महिला का हाथ टूटा

लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ हरियाणा से लाडनूं आए श्रद्धालुओं के वापस लौटते समय हुए सड़क हादसे में कार के अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे खड्डे में गिर जाने से हिसार निवासी दंपति और कार-चालक चालक घायल हो गए। यह हादसा सालासर नेशनल हाईवे पर बजरंगी गौशाला से पहले रविवार दोपहर को हुआ। इस सड़क हादसे में घायलों को लाडनूं में प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है।

हिसार से विभिन्न वाहनों में आए थे 1700 श्रद्धालुजन लाडनूं

हरियाणा के हिसार से लाडनूं में जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ एवं उनसे हिसार में चातुर्मास करने कि आग्रह लेकर करीब 1700 लोग 25 बसों और विभिन्न छोटे वाहनों से लाडनूं पहुंचे थे। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की पूर्व कुलाधिपति और विधायक सावित्री जिंदल एवं हिसार से जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में आए इन सभी यात्रियों में ही हिसार के आर्य नगर निवासी डॉ. प्रेम कुमार जिंदल (68) अपनी पत्नी निर्मला जिंदल (65) व चालक दिलीप सिंह के साथ लाडनूं पहुंचे थे।

ट्रक सामने आने और गाय को बचाने से बिगड़ा कार का संतुलन

लाडनूं आए समस्त दल के साथ ही डॉ. प्रेम कुमार जिंदल भी अपनी कार लेकर वापस रवाना हो गए। लौटते समय लाडनूं से करीब 8 किलोमीटर आगे पहुंचने पर उनकी कार के सामने अचानक ट्रक आ जाने व गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। वाहन दो पलटी खाते हुए नीचे जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीनों लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद गड्ढे की तरफ कुछ समय तक किसी राहगीर की नजर नहीं पड़ सकी। बाद में किसी तरह खिड़की से बाहर निकल कर चालक सड़क पर आया और मदद के लिए वाहनों को रुकवाया। तब लोगों ने मदद करते हुए कार में फंसे दंपति को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाडनूं पहुंचाया गया। इस हादसे में घायल डॉ. प्रेम कुमार जिंदल को छाती में गहरी चोट लगी होने और सीने में दर्द होने को ध्यान में रखकर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. चैनाराम चौधरी ने उन्हें उपचार के लिए रैफर किया। निर्मला जिंदल के सिर व चेहरे पर चोटें आई तथा दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के कारण डॉ. श्रेयांश घोड़ावत को दिखाया गया, जिन्होंने ऑपरेशन की आवश्यकता बताते हुए प्राथमिक प्लास्टर कर हाई सेंटर रेफर किया। चालक दिलीप सिंह को सामान्य चोटें आई हैं।

सभी ने तत्काल जुट कर किया सेवा कार्य

इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जैन विश्व भारती के संरक्षक भागचंद बरड़िया की टीम चिकित्सालय में पहुंच गई। और करीब तीन घंटे तक वहां रुक कर सेवा में जुटी रही। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाशचंद बैद, कोषाध्यक्ष महेंद्र बाफना व सदस्य विकास बोकड़िया ने भी चिकित्सा सेवा तथा दो एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को हिसार रवाना करवाने में सहयोग किया। राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. भारत कसेरा ने अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ घायलों को त्वरित और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now