पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया, मटके फोड़े, रास्ता रोका, पीएचईडी के एईएन, थानाधिकारी ने वार्ता कर प्रदर्शन रोका, भेजे जाएंगे टैंकर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया, मटके फोड़े, रास्ता रोका,

पीएचईडी के एईएन, थानाधिकारी ने वार्ता कर प्रदर्शन रोका, भेजे जाएंगे टैंकर

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। नहर बंदी होने और शहर में पेयजल की आपूर्ति बराबर नहीं होने से हुई पानी की किल्लत की स्थिति से लोग त्रस्त हो चुके। मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर सेवक चौक, हदीरा पोल और चार खंभा क्षेत्र की महिलाओं ने तार करंट बालाजी खंभा के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और शहर मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। बाद में महिलाओं ने वहां मटके भी फोड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को शांत किया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हेमराज सैनी, थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा, मुख्य आरक्षी गजेंद्र सिंह चारण ने मिलकर कर महिलाओं से बातचीत की और उन्हें दो दिन बाद सप्लाई आने और वैकल्पिक व्यवस्था में तत्काल पानी के टैंकर भिजवाने का भरोसा दिलाया।

एक माह से नहीं हो रही जलापूर्ति

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि घरों में पीने तक का पानी भी उपलब्ध नहीं है और क्षेत्र की मस्जिद का हौद भी पूरी तरह खाली हो चुका है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे पानी की भारी कमी के चलते क्षेत्रवासी मजबूर होकर दूर-दराज से पानी लेकर आ रहे हैं। भीषण गर्मी और फिर पानी की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now