भामाशाहों ने किया अपने कार्यों से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प- सीबीईओ कल्याण सिंह, लाडनूं के केसर देवी स्कूल में समारोह पूर्वक किया गया टीन शेड का लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भामाशाहों ने किया अपने कार्यों से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प- सीबीईओ कल्याण सिंह,

लाडनूं के केसर देवी स्कूल में समारोह पूर्वक किया गया टीन शेड का लोकार्पण

लाडनूं (kalamkala.in)। पीएम श्री केसर देवी सेठी बालिका विद्यालय लाडनूं में हाल ही में लगाए गए ‘टीन शेड’ का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कल्याण सिंह थे। कायर्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, मौलाना मोहम्मद साबिर सलफी, शकूर खां मोयल, सतीश शर्मा, ओमशंकर गर्वा, पूर्व रोडवेज प्रबंधक पूसे खां, हाजी ज्यान मोहम्मद भुटा, मोती खां, हसनेन रजा, पूर्व पार्षद साबिर खां रहे।इस अवसर पर विद्यालय के पुरस्कृत शिक्षक शिव शंकर बोहरा ने बताया कि हाजी सतार खां ने अपनी पत्नी मुन्नी बानो की याद में विद्यालय परिसर में डेढ लाख की लागत से एक टीन शेड का निर्माण करवाया है। यह टीनशैड एमडीएम रसोई घर के सामने स्थित है। इसके अलावा विद्यालय के द्वार के सामने का फर्श इशाक मोहम्मद द्वारा निर्मित करवाया गया। इस पर उनका सम्मान अतिथियों द्वारा माला, साफा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया।

परमार्थ की सेवा में धन लगाना पुण्य का कार्य

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीबीईओ कल्याण सिंह ने कहा कि भामाशाह द्वारा विद्यालयों में कार्य करवाने से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआ है और नामांकन में अभिवृद्धि भी हो रही है। मौलाना मोहम्मद साबिर सलफी ने कहा कि परमार्थ की सेवा में धन लगाना पुण्य का कार्य है। पैसा होकर उसे अच्छे कार्यों में सदुपयोग करना व्यक्ति को अमर बना देता है। शिक्षाविद ओमप्रकाश गर्वा ने कहा कि बालिका विद्यालय में कार्य करना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम चौधरी, आरती पटेल, दयाराम, रामगोपाल जाट, जलालुदीन, अब्दुल जब्बार, रमजान अली, इशाक मोहम्मद का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एसएस बोहरा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now