रैगर समाज लाडनूं के चुनाव में अध्यक्ष निर्मल कुमार मौर्य व मंत्री तुलसीराम सबलानिया बने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रैगर समाज लाडनूं के चुनाव में अध्यक्ष निर्मल कुमार मौर्य व मंत्री तुलसीराम सबलानिया बने

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय रैगर बस्ती स्थित गंगा माता मंदिर में रविवार शाम को रैगर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैगर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्मल कुमार मौर्य को चुना गया। कार्यकारिणी में अन्य पदों पर उपाध्यक्ष रामसिंह रैगर व विकास फुलवारिया को, मंत्री तुलसीराम सबलानिया, उपमंत्री जसपत धौलपुरिया, कोषाध्यक्ष छिगनाराम मौर्य, संगठन मंत्री गंगाराम तुनगरिया, संयुक्त मंत्री मदनलाल पटवारी, प्रवक्ता प्रकाशचंद मौर्य, प्रचार मंत्री गौतम नगलिया, संरक्षक नोरतनमल तुनगरिया, आशाराम फुलवारिया, पूनमचंद तुनगरिया, बाबूलाल सबलानिया, भागीरथ फुलवारिया एवं प्रभुदयाल मुसलपुरिया को नया पदभार दिया गया। नव चयनित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का कार्यालय 2 वर्ष के लिए निर्धारित है। इस बैठक में निर्वाचन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल कुमार मौर्य व अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर रैगर समाज के पूर्व अध्यक्ष हनुमानमल फुलवारिया ने अपने कार्यकाल के अनुभव बताए व सभी लोगों को नव गठित कार्यकारिणी का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कुमार मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस दायित्व को पूरी तरह निभाने का भरसक प्रयास करेंगे। बैठक के दौरान हनुमानमल फुलवारिया, बाबूलाल मौर्य, अर्जुनराम तुनगरिया, भागीरथ फुलवारिया, कन्हैयालाल धौलपुरिया, गुमानाराम मौर्य, देवाराम सबलानिया, हजारीमल मुसलपुरिया, तुलसीराम फुलवारिया, हंसराज मुसलपुरिया, मोतीलाल मौर्य, भंवरलाल फुलवारिया, सीताराम तुनगरिया, मांगीलाल फुलवारिया, नारायण मौर्य, पतराम नगलिया, बुलाराम फुलवारिया, बंशीलाल फुलवारिया, धर्माराम मौर्य, पीथाराम नगलिया, मोहन लाल मुसलपुरिया आदि समाज के काफी लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now