लाडनूं: हाईवे स्थित होटल हर्षिता मेवात के संचालक सुभाष घिंटाला के विरुद्ध पानी के अवैध कनेक्शन को लेकर एफआईआर दर्ज, जसवंतगढ़ की मुख्य पाइप लाइन से अवैध रूप से कर रखा था पानी का कनेक्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: हाईवे स्थित होटल हर्षिता मेवात के संचालक सुभाष घिंटाला के विरुद्ध पानी के अवैध कनेक्शन को लेकर एफआईआर दर्ज,

जसवंतगढ़ की मुख्य पाइप लाइन से अवैध रूप से कर रखा था पानी का कनेक्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। हाईवे स्थित होटल में जसवंतगढ के पेयजल की मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर पानी की चोरी करने के मामले में जलदाय विभाग के एईएन की रिपोर्ट पर लाडनूं पुलिस ने होटल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इस बाबत पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता विकास माहेश्वरी ने दी, जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता खण्ड डीडवना के पत्र क्रमांक स्था. /अधि.अ./पी.एम.सी./डीड./2024-25/225 दिनांक 27.03.2025 में थानाधिकारी पुलिस थाना लाडनूं को सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के एवज में एफआईआर दर्ज करवाने का लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि लाडनूं-जंसवतगढ हाईवे पर स्थित ‘हर्षिता मेवात होटल’ के संचालक सुभाष घिंटाला पुत्र हरजीराम द्वारा जसवतंगढ़ की मुख्य पाईप लाईन में अवैध रूप से कनेक्शन कर लिया गया था, जिसकी जानकारी विभागीय टीम द्वारा 11 मार्च को हुई। तब होटल संचालक को अवैध जल संबंध पेनल्टी का नोटिस दिया गया, लेकिन होटल संचालक द्वारा कोई पेनल्टी जमा नहीं कराई गई। अत: होटल संचालक पर पीडीपीपी एक्ट 1984 की धारा (3) उपधारा (2) एवं भारतीय संहिता की धारा 303 (2) एवं 326 (अ) के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। इस रिपोर्ट के साथ अवैध जल सम्बन्ध सम्बंधी पेनल्टी के नोटिस की प्रति संलग्न की गई है। 7 अप्रैल को पुलिस के समक्ष यह लिखित रिपोर्ट लेकर जलदाय विभाग के एईएन विकास माहेश्वरी स्वयं पुलिस थाने में उपस्थित हुए। इस रिपोर्ट पर धारा 303(2) 326 (ए) बीएनएस 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच थानाधिकारी महीराम विश्नोई (निरीक्षक पुलिस) कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं