अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा गायोँ के बैठने वाले स्थान को निर्जमीकरण किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व पशुपालन विभाग के तकनीकी सहयोग से लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पशुपालन अधिकारी डॉ. रामजीत भाटी व अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत रंगा के मार्गदर्शन में गांव इनाणा में श्री गोविंद गोपाल गौशाला बागनाडा मे बीमारी की रोकथाम हेतु गायों के बैठने वाले स्थान को निर्जमीकरण किया गया और आवारा पशुओं के बैठने के चयनित स्थानों को फायर ब्रिगेड द्वारा जीवाणुमुक्त बनाया जाएगा व आसपास के गांवों में भी इसी प्रकार छिड़काव करेंगे, जिससे पशुधन के बैठने वाली जगह पर लंपी स्किन डिजीज के वाहक मच्छर, मक्खी व चिचड़ियों से मुक्त होगा। इससे लंपी डिजीज की रोकथाम हो सकेगी। लम्पी ग्रसित पशुओं का इलाज भी इस अभियान के तहत किया जाएगा। इस कार्य के दौरान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के अधिकारी गब्बर सिंह, रामस्वरूप मुण्डेल, सुरेंद्र बेनीवाल व ईनाणा पशुधन सहायक विनीत सिरोही मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से आमजन का विश्वास किया जाएगा अधिक मजबूत तथा पुलिस-जन संवाद को देंगे नई दिशा- एसपी प्यारेलाल शिवराण, पदभार ग्रहण करते ही नए एसपी आए ‘एक्शन मोड’ में

शहर चुनें

Follow Us Now