अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ उपशाखा मूंडवा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नंदकिशोर मुंडेल बने प्रबोधक संघ के अध्यक्ष व कैलाश चांगल बने महामंत्री

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ उपशाखा मूंडवा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन पंचायत समिति सभागार में किया गया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूंडवा मानाराम पचार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक बृजेंद्र मुंडेल की देखरेख में कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। राजस्थान प्रबोधक संघ मूंडवा के अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर मुंडेल को चुना गया। इसके अलावा संरक्षक कालूराम इनानिया, उपाध्यक्ष मेहराम जेठू व योगेश गुरु को, महामंत्री कैलाश चांगल, सचिव अजीतसिंह काला, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश लालरिया, सहकोषाध्यक्ष कैलाशराम इनाणिया, प्रवक्ता भूरे खान, संगठन मंत्री रामस्वरूप शर्मा, नवीन चौधरी, रामनिवास खुड़खूड़िया, महिला मंत्री मंजू राजपुरोहित तथा ब्लॉक संयोजक रामरतन जेठू, ब्लॉक सहसंयोजक रूपकिशोर मुंडेल, मीडिया प्रभारी सहदेव खुड़खुड़िया को नियुक्त किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से आमजन का विश्वास किया जाएगा अधिक मजबूत तथा पुलिस-जन संवाद को देंगे नई दिशा- एसपी प्यारेलाल शिवराण, पदभार ग्रहण करते ही नए एसपी आए ‘एक्शन मोड’ में

शहर चुनें

Follow Us Now