उपखंड स्तरीय सामुहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्रेष्ठ कार्य के लिए 54 का सम्मान होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

पार्षद सुमित्रा आर्य का गांधीवादिता एवं समाजसेवा के लिए चयन

लाडनूं। उपखंड स्तरीय सामुहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2022 का आयोजन 15 अगस्त सोमवार को प्रातः 9.00 बजे यहां डा. गुहराय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तदुपरांत समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रगान, झंडागान, वंदे मातरम्, सामूहिक परेड, व्यायाम प्रदर्शन, मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल कुमार का उद्बोधन, देशभक्ति गीत एवं नृत्य, पुरस्कार वितरण एवं अंत में पालिकाध्यक्ष रावत खां का अध्यक्षीय भाषण व धन्यवाद ज्ञापन होगा।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल 54 जनों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, समाजसेवियों आदि का सम्मान किया जाएगा। उपखंड प्रशासन द्वारा किए जाने वाले इस सम्मान के लिए इस बार कुल 54 जनों का चयन किया गया है। इनमें लाडनूं सैनी समाज की श्रीमती सुमित्रा आर्य पार्षद को भी उल्लेखनीय समाज सेवा एवं गांधीवाद के प्रसार के लिए चयन किया गया है। गौरतलब है कि सुमित्रा आर्य लम्बे समय से नगर पालिका में पार्षद के रूप में चुनी जाकर जन प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं देती रही हैं। इन्होंने जिला परिषद में जिला आयोजना समिति का चुनाव जीत कर सराहनीय कार्य किया है। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में, जिला सतर्कता समिति में सदस्य के रूप में, जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में सदस्य, जिला स्तरीय पुलिस समुदाय समन्वय समिति की सदस्य, नगर पालिका में गंदी बस्ती सुधार समिति की चैयरमेन आदि के रूप में सरकार और जनता को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी। वर्तमान में नगर पालिका में वार्ड सं. 25 से पार्षद हैं, राज्य सरकार के अहिंसा एवं शांति निदेशालय के अन्तर्गत गांधी दर्शन समिति का लाडनूं का काम देख रही हैं। इस सम्बंध में राज्य सरकार ने इनँहें प्रशिक्षण भी प्रदान किया है। विभिन्न संगठनों, संस्थाओं आदि में भी उच्च पदों पर रह कर निरन्तर सामाजिक सेवा का कार्य करती रही हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now