पर्यावरण प्रेमी ने लगाए 51 पौधे, विद्यालय को हरा-भरा बनाने की मुहिम जावा ने अब तक 1500 पौधे लगाए, अभियान जारी रहेगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पर्यावरण प्रेमी ने लगाए 51 पौधे, विद्यालय को हरा-भरा बनाने की मुहिम

जावा ने अब तक 1500 पौधे लगाए, अभियान जारी रहेगा

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सेठ जुगराज कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव रूण में सोमवार को एक पर्यावरण प्रेमी ने 51 पौधे लगाकर विद्यालय को हरा-भरा करने की पहल की। स्कूल के व्याख्याता सुमनकुमार पारीक, विजयकुमार, निर्मला चौधरी, रामजीवन गोलिया और रूबीना ने बताया कि गांव रूण के गोविंदराम जावा के पुत्र पर्यावरण प्रेमी मंगलाराम जावा ने अब तक रूण सहित आसपास के गांवों में 1500 पेड़ पौधे नि:शुल्क लगाए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इस स्कूल के प्रवेश द्वार पर खुशबूदार, बेलदार पौधे तथा छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन भी किया गया इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी मंगलाराम जावा ने बताया कि उनकी इच्छा है कि प्रत्येक सरकारी स्कूल में मेरी ओर से और पौधरोपण हो। इस मौके पर शाला स्टाफ के अलावा गांव के गणमान्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जसवंतगढ पुलिस की सफल कार्रवाई, मात्र 72 , घंटों में अनूपगढ़ से दबोचा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को, पुलिस ने जसवंतगढ व सुजानगढ़ में सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध बाइक को चिह्नित कर पहुंच गए मुलजिम तक

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

शहर चुनें

Follow Us Now