मेडिकल स्टोर पर किया चोरों ने हाथ साफ, व्यस्ततम मुख्य सड़क मार्ग पर हुई वारदात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गल्ला तोड़कर चुराई नकदी, सीसीटीवी की हार्डडिस्क और एलईडी भी पार

लाडनूं। तहसील के निम्बी जोधां में कोयल चैराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर लोहे का शटर तोड़ कर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी की इस वारदात में अज्ञात चोर लोहे का शटर तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के वायर काट दिए। फिर गल्ले में पड़ी नकद राशि और एलईडी और कैमरों की हार्डडिस्क भी चुरा ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों में चर्चा रही कि इस मुख्य सड़क पर जहां हर समय आवागमन बना रहता है, चोरों की हिम्मत कैसे हो गई।
श्री नागणेच्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर स्टोर के मालिक हरिओम वर्मा ने बताया कि दुकान से नगदी व कैमरे से जुड़े उपकरण चोरी हुए हंै। चोर दुकान के गल्ले को तोड़ कर उसमें रखे करीब पांच से सात हजार रुपए निकाल कर ले गए। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने सीसी टीवी कैमरों के तार तो काटे ही उनकी रिकाॅर्डिंग भी हाडडिस्क सहित ले गए, ताकि कोई सबूत शेष नहीं रहे। निम्बी जोधां में जन सहयोग से लगाए गए सीसी टीवी कैमरे भी खराब होने से उनकी कोई उपयोगिता नहीं रही। कोयल चोराहे पर ऐसे सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनका कंट्रोल पुलिस चैकी में था, लेकिन उनके खराब होने की जानकारी संभवतः चोरों को थी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश भर के सम्पूर्ण समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए मारवाड़ी समाज ने कसी कमर, अखिल भारतवर्षीय मारवाडी सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन’ की सामाजिक जागरण हेतु राष्ट्रीय चिन्तन’ बैठक का आयोजन, 11 प्रस्ताव किए पारित

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now