रताऊ में बच्चों ने मानव-पिरामिड बनाकर दर्शकों को मोहित किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। रताऊ की महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित समारोह विधायक मुकेश भाकर की अध्यक्षता में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनिया थे एवं विशिष्ट अतिथि उपप्रधान प्रतिनिधि कालूराम गेनाणा थे।
कार्यक्रम में बालकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही अच्छा परिणाम देने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह जाखड़ ने समारोह में विद्यालय कारता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बालकों द्वारा मानव-पिरामिड्स बना कर कार्यक्रम मंे विशेष आकर्षण पैदा किया गया।
ज्ञातव्य रहे कि रताऊ की राजकीय बालिका विद्यालय को हाल ही में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया था और प्रधानाचार्य पद पर शिक्षाविद हरवीर सिंह जाखड़ को लगाया गया है। जाखड़ कर्तव्यनिष्ठ और बहुत ही परिश्रमी और शिक्षा विभाग के कठोर अनुशासन प्रिय व मेहनती अधिकारियों में एक माने जाते हैं ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई, अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

शहर चुनें

Follow Us Now