राजकीय विधि महाविद्यालय में हेम सिंह शेखावत को दी विदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकीय विधि महाविद्यालय में हेम सिंह शेखावत को दी विदाई
कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। नागौर के राजकीय विधि महाविद्यालय में कार्यरत सहायक आचार्य (विधि) हेमसिंह शेखावत का तीन वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात् राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर स्थानान्तरण हो जाने पर विद्यार्थियों तथा पूर्व विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शेखावत द्वारा महाविद्यालय को स्टाफ रूम हेतु चार कुर्सियां भेंट की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य चतुर्गुण खलदानिया ने इस भेंट के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर हेमसिंह शेखावत को धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक आचार्य डॉ. उम्मेदसिंह, अमरदीप, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनुरोध बारठ, कनिष्ठ सहायक अंकित मूथा तथा महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी शफीक सिलावट, पल्लव कुलदीप, आनन्द टाक, अभिषेक तंवर, मनीष सोनी, रितम्बरा तिवाड़ी, सुरभि कंसारा तथा वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष मदनलाल कड़वासरा व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश भर के सम्पूर्ण समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए मारवाड़ी समाज ने कसी कमर, अखिल भारतवर्षीय मारवाडी सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन’ की सामाजिक जागरण हेतु राष्ट्रीय चिन्तन’ बैठक का आयोजन, 11 प्रस्ताव किए पारित

शहर चुनें

Follow Us Now