जसवंतगढ में खुलेआम अवैध गतिविधियों का संचालन और लोगों को भयभीत बना कर रखने को लेकर लोगों में भारी असंतोष, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर की जांच और कार्यवाही की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ में खुलेआम अवैध गतिविधियों का संचालन और लोगों को भयभीत बना कर रखने को लेकर लोगों में भारी असंतोष,

उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर की जांच और कार्यवाही की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ के नागरिकों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर यहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम जसवंतगढ की गली नं. 6 में बस्ती के बीच में एक अवैध लोंड्री का संचालन कर मनुष्यों के लिए हानिकारक केमिकल प्रवाहित कर जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने और पर्यावरण को दूषित करने के अलावा शिकायत करने पर संचालक द्वारा अत्यधिक तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी चला कर लोगों को जान से मारने की कोशिश कर सब नागरिकों में भय पैदा करने के बारे में जानकारी देते हुए जांच और कार्यवाही की मांग की गई है।

बिना भू किस्म परिवर्तन के अवैध निर्माण कर चलाई जा रही है कॉमर्शियल गतिविधियां

ज्ञापन में लिखा गया है कि जसवन्तगढ़ में गली नं. 6 में रिहाइशी घनी आवादी के बीच बिना सक्षम अनुमति एवं बिना वाणिज्य भूमि रूपांतरण कराए ‘रिच कार्ड’ नामक एक लॉन्ड्री का संचालन अवैध रूप से नियमविरुद्ध किया जा रहा है। इसके संचालक द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के अवैध निर्माण करके यहां खुलेआम व्यावसायिक गतिविधियों को चलाया जा रहा है।

विषैले केमिकल से पड़ा जन जीवन खतरे में

इस लॉन्ड्री में उपयोग में लिए जा रहे विषैले केमिकल से आस-पास के वाशिन्दों का जीना दूभर हो गया है। उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लॉन्ड्री के अपशिष्ट व कचरे को भी आस-पास में ही डाल दिए जाने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

तेज गति से वाहन संचालन कर डाल रहा है लोगों को खतरे में

ज्ञापन में बताया गया है कि इस लॉन्ड्री संचालक एवं उसके पुत्रों द्वारा पूरे गांव एवं मोहल्ले में आंतक का माहौल बना कर रखा हुआ है। ये अनियंत्रित व तेज रफ्तार से वाहनों को घनी आबादी के बीच से निकालता है और लोगों को भयभीत खरता है। गली-मौहल्ले में खेलते बच्चों कै लिए भी खतरा बना हुआ है। कहने-सुनने पर वह उलटा झगड़े-फसाद पर उतारू हो जाता है। वह लोगों पर अपनी महंगी गाडियों व पैसों का रौब दिखा कर पूरी मनमानी कर रहा है। इस तेज स्पीड गाड़ी चलाने सम्बंधी शिकायत एवं वीडियो जसवंतगढ पुलिस थाने में भी कई बार की जा चुकी है। इस व्यक्ति के पास आने वाले अनाप-शनाप पैसे की जांच भी होनी चाहिए। संदेह है कि यह अवैध गतिविधियों में संलिप्त है।‌

बस्ती के बीच हाईटेंशन लाइन का खतरा

इन सबके अलावा यह व्यक्ति अपने पैसे व प्रभाव के बल आम जन के जीवन को खतरे में डालने के अनेक कार्य कर रहा है। इसने 11000 केवी बिजली की लाईन को अपने लाभ के लिये विद्युत विभाग एवं पंचायत के सामान्य कार्मिकों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिस की। इस विद्युत डीपी से इस बस्ती के आस-पास के लोगों ने खतरा बताया। क्योंकि यहां पहले से ही बिजली की पर्याप्त लाईनें हैं। फिर केवल एअ व्यक्ति के फायदे के लिये घनी बस्ती में हाईटेंशन लाइनों का जाल बिछा अर जनजीवन को खतरे में डालने को सरासर अनुचित बताया है। इसकी शिकायत भी
उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर इसके लिए लोगों को न्यायालय की शरण भी लेनी पड़ी‌।

सभी अवैध गतिविधियों की पूरी जांच की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि जसवंतगढ की गली नं. 6 में संचालित सभी अवैध गतिविधियों के लिए इस अवैध रिच कार्ड लॉंडरी सम्बंधी सभी बिंदुओं की पूर्ण जांच करवाकर सक्षम कार्रवाई करवाई जावे। गली से अवैध डीपी और खंभे हटवाए जाएं। बस्ती के बीच तेज गति से वाहन चलाने पर रोक लगे, इसके लिए प्रकरण दर्ज कर इस व्यक्ति, इसके भाइयों और संतानों को पाबंद करवाया जाए। ज्ञापन के साथ इस सम्बन्ध में अखबारों में छपी खबरों की कटिंग्स और पूर्व में दिए गए ज्ञापनों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, विकास अधिकारी आदि को भी ज्ञापन भेजा गया है। इस ज्ञापन पर ग्राम पंचायत की प्रशासक (सरपंच) बिड़दी देवी प्रजापत, वार्ड पंच संगीता शर्मा, वार्ड पंच नोरतन शर्मा, हरीश प्रजापत, सरला शर्मा, सीता अग्रवाल, ओम प्रकाश, अमित बिहानी, सीमा बिहानी, श्याम प्रजापत, हर्षित गग्गड़, मानसिंह, नोरतन शर्मा, रवि गग्गड़, महावीर बिहानी, श्याम प्रजापत, कमल किशोर करवा, नवरतन शर्मा, यश, वर्षा बिहानी, दुर्लभ शर्मा, दीक्षा शर्मा, जमना शर्मा, गङ्गा शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now