लाडनूं युवक का  शव खेत के हौद में मिला मौके पर मिले सुसाइड नोट में एक व्यक्ति पर लगाया आरोप मृतक युवक कसूम्बी उपादड़ा का

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं युवक का  शव खेत के हौद में मिला

मौके पर मिले सुसाइड नोट में एक व्यक्ति पर लगाया आरोप

मृतक युवक कसूम्बी उपादड़ा का

लाडनूं। kalamkala.in तहसील के ग्राम कसूम्बी उपादड़ा में एक युवक ने अपने खेत में बने पानी के हौद में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जसवंतगढ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के पश्चात् शव परिजनों के सुपुर्द किया। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। मृतक युवक किराणा की दुकान करता था।
थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि इसकी रिपोर्ट नंदकिशोर पुत्र गणेशाराम महरिया ने देकर बताया कि उसका भतीजा जगदीश महरिया (23) पुत्र मोहनराम महरिया जब सुबह मिला नहीं तो उसकी तलाश शुरू की गई। बताया गया कि वह कई बार खेत देखने चला जाता था। इस पर खेत जाकर देखा गया तो वहां पानु का कुंड खुला था और उसकी चप्पलें बाहर पड़ी थी। वहां रखी बाल्टी में एक कागज मिला, जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने एट व्यक्ति का नाम लिखते हुए उसकी वजह से मरना बताया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच सीआई मुकुट बिहारी मीणा स्वयंं कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now