शिकारियों को गिरफ्तार कर 13 जिंदा पाटा गोह बरामद किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिकारियों को गिरफ्तार कर 13 जिंदा पाटा गोह बरामद किए

जायल। नागौर जिले की जायल तहसील के ग्राम राजोद के पर्यावरण प्रेमियों ने रविवार को वन्य जीवों का शिकार कर रहे चार शिकारियों को दबोचकर वन विभाग के हवाले किया है। शिकारियों के कब्जे से वन विभाग ने 13 पाटा गोह जीवित बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण रामनिवास रेवाड़ ने बताया कि ग्राम खिंयाला राजोद सरहद पर शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे थे। ग्रामीणों के टोकने से शिकारी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। खिंयाला के ग्रामीणों की सूचना पर राजोद गुवाड में हड़मान राम रेवाड, नाथूराम रेवाड, मुकेश हिन्दुस्तानी, नरेंद्र रेवाड, हरिराम रेवाड, तेजाराम सिंवर, सहीराम रेवाड, रामकुंवार रेवाड, सहदेव रेवाड सहित ग्रामीणों ने दो बाइक पर सवार चारों शिकारियों को रोककर पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को शिकार की सूचना दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव नगवाड़िया ने
बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन
विभाग की टीम ने राजोद पहुंचकर चारों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया तथा शिकार में काम ली गई दोनों बाइक व पकड़ी गई 13 पाटा गोह बरामद कर लिए। सभी गोह जिंदा है। शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि आमतौर पर
शिकारी हरिण व मोरों का शिकार करते हैं, लेकिन इस बार ये शिकारी पाटा गोह को जीवित ही पकड़ कर ले जा रहे थे।

इनको किया गिरफ्तार

वन विभाग ने कालूनाथ पुत्र चावलनाथ निवासी टांगला, कैलाशनाथ पुत्र उर्जानाथ निवासी फरड़ोद हाल डेहरोली, कंचननाथ पुत्र सुरमनाथ निवासी डेहरोली, बीरमनाथ पुत्र सुरमनाथ निवासी डेहरोली जाति जोगी कालबेलिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जीवित रूप में पकड़े गए 13 गोपाल्डा (पाटा गोह) बरामद किए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now