सारड़ी में आयोजित किया गया प्रशासन गांवों के संग अभियान का फॉलोअप कैंप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। (कलम कला )  प्रशासन गांवों संग अभियान का फॉलो अप कैंप बुधवार को गिरदावर सर्किल सारड़ी में आयोजित किया गया जिसमे इंद्रपुरा, भिंडासरी, सारड़ी, ध्यावा, सावराद, छपारा और घिरडोदा मीठा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। सभी विभागों ने उपखंड अधिकारी, लाडनूं के नेतृत्व में कैम्प के दौरान दर्ज प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।

राजस्व विभाग ने 166 नामांतरण, 41 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 11 सहमति से खाता विभाजन किए जिसमें 40 किसान लाभान्वित हुए। कैंप में सीमाज्ञान के 14 प्रकरण दर्ज किए वहीं 10 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किये गए। कैंप में ग्राम पंचायत ने 34 आवासीय पट्टे जारी किए तथा 77 नए जॉब कार्ड जारी किए।
चिकित्सा विभाग ने कैम्प में आए 30 वर्ष से अधिक उम्र के 396 ग्रामीणों की बी पी तथा शुगर सहित अन्य जांच निशुल्क की गई तथा 13 लोगों का कोरोना का टीकाकरण किया गया। रोडवेज विभाग ने 6 रियायती पास जारी किए।
जलदाय विभाग ने 15 पाइप लाइन लीकेज ठीक किए और 16 हैंडपंप की मरम्मत की।

I
पशुपालन विभाग 2763 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार किया गया तथा 1640 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
आयोजना विभाग ने 123 सदस्यों के जन आधार कार्ड बनाए तथा 72 सदस्यों के जन आधार स्थान्तरित किए।
आयर्वेद विभाग ने कुल 493 मरीजों का उपचार कर लाभान्वित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कुल 120 पेंशन के प्रकरण दर्ज किए और पालनहार योजना के 17 प्रकरण निस्तारित किए।
विधुत विभाग ने कैम्प में
विधुत सप्लाई में व्यवधान के 56 प्रकरण निस्तारित किए और 6 नवीन कनेक्शन जारी किए।
खाध एवं आपूर्ति विभाग ने कैम्प के दौरान 47 आधार सीडिंग करवाई।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी लाडनूं अनिल कुमार, तहसीलदार डॉ सुरेन्द्र भास्कर, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मेव सहित सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now