10 किमी दूरी तय की पेट के बल रेंग कर, आस्था का अजूबा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। तहसील के ग्राम श्यामपुरा की बेटी ने 10 किलोमीटर की दूरी तक पेट के बल रेंग रे़ग कर बादेड स्थित भैरव धाम मंदिर में धोक लगाई। श्रद्धालु मुन्नी देवी ने बताया कि इस प्रकार की अपनी मन्नत पूरी करने पर
यहां उनका एक विशेष प्रकार का शारीरिक कष्ट दूर हुआ है और मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने बाबा भैरव के दर्शनार्थ यह फेरी पेट के बल चलकर लगाई है। उनके साथ इस तरह रेंग रेंग कर मंदिर पहुंचने तक उनके पति पवन कुमार एवं पिता हरिदास स्वामी सहित अन्य परिवारजन भी उनकी सेवा में साथ चल रहे थे। धाम पहुंचने पर मंदिर के मुख्य उपासक जेठाराम महाराज ने मुन्नी देवी को बाबा का प्रसाद दिया एवं वहां मौजूद महिलाओं ने उनका स्वागत किया। मुन्नी देवी द्वारा पेट के बल चलकर लगाना आसपास में चर्चा का विषय बना रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now