लाडनूं में घोड़ा मधुमक्खियों के झुंड ने किया अचानक हमला, घायल हुए लोग, स्टेशन रोड पर मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, वाहन फेंक कर भागे लोग और शवयात्रा भी हुई प्रभावित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में घोड़ा मधुमक्खियों के झुंड ने किया अचानक हमला, घायल हुए लोग,

स्टेशन रोड पर मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, वाहन फेंक कर भागे लोग और शवयात्रा भी हुई प्रभावित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर की व्यस्तम मार्गों में से एक स्टेशन रोड पर चारखम्भा बालाजी के पास बुधवार दोपहर को अचानक से कुछ समय के लिए पसर गया। यह सब वहां पर एक झाड़ी पर लगा मधुमक्खियों के डेरे से अचानक निकला झुंड पूरी सड़क क्षेत्र में फैल गया। इससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मंच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक शवयात्रा भी प्रभावित हुई और अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भी उसका सामना करना पड़ा और इन शामिल लोगों को अपने मुंह कपड़े से बांध कर मधुमक्खियों के हमले से बचना पड़ा। इतना ही नहीं वहां से गुजर रहे राहगीर सड़क पर ही अपने वाहन छोड़-छोड़ कर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागते नजर आए। लोगों ने आसपास की दुकानों में घुसकर अपने आप को बचाने और सुरक्षित करने का प्रयास किया। इस अप्रत्याशित हमले के प्रत्यक्षदर्शी रसगुल्ला हाउस के मालिक जेपी टाक ने बताया कि अचानक अफरा-तफरी के माहौल के बाद वहां पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। मधुमक्खियों के हमले में डंक चुभाने से घायल हुए कुछ लोग उपचार के लिए राजकीय अस्पताल भी गए। इन मधुमक्खियों के हमले से किशन शर्मा नाम का युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसका उपचार डॉक्टर ने किया। जानकारी के अनुसार हमला करने वाली मक्खियां जहरीली थी और उन्हें आम भाषा में ‘घोड़ा मधुमक्खियां’ कहा जाता है। हमले के दौरान सड़क करीब चार घंटे बंद रही और दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन सड़क पर पटक कर ही चले गए। घटना की नगर में सर्वत्र चर्चा रही। मालूम हो कि मधुमक्खियां के हमले की तीन घटनाएं पहले भी नगर में हो चुकी है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now