SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

यह कौन सा वक्त है बिजली की कटौती के लिए, मात्र गांवों में परेशान किया जा रहा है लोगों को
हनुमान बीरड़ा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, गांवों में घुसने नहीं देने की चेतावनी
लाडनूं। नागरिक अधिकार चेतना परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान बिरड़ा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर राज्य के गांवो में बिजली कटौती के बारे में बताया है कि गांव में दिन छुपते ही बिजली काट दी जाती है। इससे पूरे राज्य में के गांवों में बसने वाले किसान-मजदूर परेशान है। जिस समय दिन में किसान खेत में काम करते हैं, तब उनके घर में बिजली की खास जरूरत नहीं रहती। ऐसे समय में बिजली की चाहे जितनी कटौती की जा सकती है। लेकिन, किसानों और मजदूरों को परेशान करने के लिए जानबूझ कर शाम के समय खेत सेघर लौटने पर बिजली काट दी जाती हैं, इससे उन्हें अंधेरे में खाना बनाने, घर के काम करने आदि में बहुत परेशानी होती है। इसके अलावा जब उनके सोने का समय होता है तब रात को 11 बजे वापस लाइट आ जाती है। यह अजीब कटौती केवल उन लोगों को परेशान करने के लिए ही की जा रही है। चुनाव होता है तो यही गांव की गरीब जनता वोट देकर जीताती है, लेकिन इस तरह से परेशान करने पर वोट मांगने आने पर ये गांव के किसान, मजदूर व गरीब गांवो में घुसने तक नहीं देंगे। गांव के लोगों को परेशानी से मुक्त रखा जाएगा, तो कोई परेशानी नहीं आने वाली है। अन्यथा ये गांव के लोग सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार बैठे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now