लाडनूं में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांगजन सहायता शिविर में 453 लोग हुए लाभान्वित,
लाडनूं के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को गोद लेकर कायाकल्प करेगा भारत विकास परिषद




लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में यहां मैढ़ स्वर्णकार समाज भवन में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन रविवार को समारोह पूर्वक किया गया। शिविर के दौरान भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जोधपुर द्वारा विभिन्न दिव्यांगजनों के 44 कृत्रिम पैर लगाए गए, 44 ट्राई साइकिलें दी गई, 52 व्हील चेयर्स, 55 बैसाखी, 18 वॉकर तथा कान की मशीनें 250 निःशुल्क प्रदान की गई। कुल 453 लोग शिविर से लाभान्वित हुए। शिविर में लाडनूं तहसील के अलावा सीकर, सुजानगढ़, जायल, मकराना, कुचामन, डीडवाना आदि से आए दिव्यांगजनों को लाभ मिला। अतिथियों ने सबको इन उपकरणों का वितरण किया।
लाडनूं अस्पताल के आपातकालीन कक्ष को गोद लेगा भाविप
इस तीन दिवसीय दिव्यांग जन सहायता शिविर का सौजन्य लाडनूं के राजेश दूगड़ परिवार (प्रवासी वापी हैदराबाद) द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि परिषद द्वारा आगामी वर्ष 24 नवम्बर 2026 को दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन जसवंतगढ़ स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा, जिसका सौजन्य भामाशाह बजरंग लाल तापड़िया का रहेगा। इस अवसर पर भाविप के प्रांतीय वित सचिव पुरूषोतम सोनी ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा नववर्ष 1 जनवरी से सेठ गणपत लाल सरावगी राजकीय उप जिला चिकित्सालय में एमरजेंसी वार्ड को गोद लेकर उसकी सारी मूलभूत सुविधाएं एवं समस्त आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के साथ उसके रंग-रोशन और नवीनीकरण का पूरा जिम्मा भारत विकास परिषद अपने हाथ में लेकर कार्य शुरू करने जा रहा है।
ये सब रहे समारोह के अतिथिगण
वरिष्ठ समाजसेवी उम्मेदमल बोकड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह थे एवं विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह चारण, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, पीएमओ डॉ. भरत कसेरा, महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर के सचिव महेंद्र ढडा एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मुरली सोनी थे। सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान भारत विकास परिषद की ओर से उन्हें मोमेंटो, शॉल और दुपट्टा ओढ़ा कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सभी अतिथियों ने भारत माता और विवेकानंद के चित्रों को माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम्’ के साथ किया गया।
इन सबकी रही गरिमामय उपस्थिति
लाडनूं शाखा से हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, पुरूषोतम सोनी, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश, कैलाश, लूणकरण शर्मा, रमेश सिंह राठौड़, महेंद्र कुमार बाफना, नितेश माथुर, राजेंद्र माथुर, गिरधर चौहान, नानक आडवाणी, सांवरमल प्रजापत, लक्ष्मण शर्मा, नौरतन मल तुनगरिया, दीनदयाल अग्रवाल, वीरेंद्र भाटी, सुशील दाधीच, राधेश्याम सांखला, रविन्द्र सिंह राठौड़, प्रकाश सोनी, प्रकाश गिड़िया, ललित नारायण सोनी, गणेश चौहान, प्रवीण बरडिया, बच्छराज नागपुरिया, मनीष शर्मा, सुशील कुमार सोनी, दिनेश सोनी आदि एवं लाडनूं के गणमान्य लोगों में रामनिवास पटेल, गोविंद सिंह कसूम्बी, सांडवा ठाकुर रतनसिंह, महंत गौतमदत्त शास्त्री, विनोद पटावरी, सुरेश मोदी, राकेश कोचर, लालचंद प्रजापत, रघुवीरसिंह राठौड़, अभय नारायण शर्मा, सागर मल शर्मा, चौथमल किला, रामेश्वर सूंठवाल, पवन किला, मदन लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सीए नीतेश माथुर ने किया। अंत में हनुमान मल जांगिड़ ने आभार ज्ञापित किया।







