देशप्रेम और सांस्कृतिक सुरक्षा का संदेश देते हैं हमारे पर्व- लाछड़ी, स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के पोस्टर का विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देशप्रेम और सांस्कृतिक सुरक्षा का संदेश देते हैं हमारे पर्व- लाछड़ी,

स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के पोस्टर का विमोचन

लाडनूं। सीमा सड़क संगठन के उपमहानिदेशक व समाजसेवी आशुसिंह लाछड़ी ने कहा है कि देशवासियों के लिए आजादी के पल महान परिवर्तनकारी थे। उन अविस्मरणीय पलों की याद ही व्यक्ति में देशप्रेम को जागृत करती है। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जन-जन के लिए हमेशा प्रेरक रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके लगभग साथ-साथ ही आने वाला रक्षाबंधन का त्यौंहार इस देश की संस्कृति की सुरक्षा का संकल्प दिलवाता है। समस्त नागरिकों को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की बधाई के साथ इन पर्वों को समारोह पूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने अपने साथियों के साथ उप महानिदेशक आशु सिंह लाछडी ने पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर राजपूत युवा मोर्चा के अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा, विश्वदीप सिंह तोमर , अशेष दीप सिंह, युवराज सिंह, संदीप, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now