गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही

लाडनूं। भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेणु, रेणु मनोत, दिव्या, मुस्कान बल्खी, राधिका आदि प्रतिभागियों ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों के गीत प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रेणु मनोत रही। द्वितीय स्थान पर रेणु और तृतीय स्थान पर दिव्या रही। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अमिता जैन ने बताया कि एनसीटीई एवं यूजीसीके निर्देशानुसार गत 28 सितम्बर से शुरू भारतीय भाषा उतसव आगामी 11 दिसम्बर तक जारी रहेगा। गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. बीएल जैन ने की। उन्होंने इस अवसर पर गीतों को सांस्कृतिक धरोहर मानते हुए अलग अलग क्षेत्रों के गीतों को संस्कृति में जीवन्तता लाने वाला बताया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों के अलावा लगभग 60 छात्राएं उपस्थित रहीं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now