राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लाडनूं में बंद रहेगी सभी मांस-मच्छी की दुकानें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लाडनूं में बंद रहेगी सभी मांस-मच्छी की दुकानें

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब विक्रय, मांस-मच्छी वगैरह के काटने, बेचने आदि पर रोक लगाई जाने के बाद लाडनूं में भी नगरपालिका द्वारा इस क्षेत्र में मांस की दुकानें बंद रखी जाएगी। लाडनूं नगर पालिका की तरफ से इसके लिए एक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार भारत सरकार के आदेश अनुसार राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मांस की दुकानें बंद रखी जाएगी और मांस की बिक्री नहीं होगी। अगर इस दौरान मांस की बिक्री पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी तौफीक अहमद ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now