14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लाडनूं में श्रेष्ठ कार्य के लिए किया बीएलओ आदि का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लाडनूं में श्रेष्ठ कार्य के लिए किया बीएलओ आदि का सम्मान

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड स्तरीय 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस यहां पंचायत समिति सभागार में गुरुवार 25 जनवरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपखंड अधिकारी सुप्रिया कालेर की अध्यक्षता में समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। इस समारोह में मतदान से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी नव मतदाताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी गई श। साथ ही पंजीकृत नव मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं विधानसभा चुनाव 2023 के तहत निर्वाचन संबंधी सहरानीय कार्य करने वाले निम्न कार्मिकों, सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बूथ लेवल अधिकारी मदन लाल रांकावत भाग संख्या 21, मुकेश आर्य भाग संख्या 27, रतनाराम भाग संख्या 55, रमेश कुमार टेलर भाग संख्या 72, बाबूलाल भाग संख्या 87, खुर्शीद अली भाग सं. 118, रघुराम नेहरा भाग संख्या 133, शेराराम भाग संख्या 184, सुपरवाइजर दिनेश पुरी, सुपरवाइजर शिवकरण शेषमा, व्याख्याता भागीरथ रहेला, राजेंद्र सिंह सांखला, धनराज प्रजापत, अतिरिक्त विकास अधिकारी मोहनराम नेहरा, हिमालय चंडालिया, राजकुमार चावरिया, महेंद्र जमादार, सुरजा राम, विकास दीप पवार, मांगीलाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now