डीडवाना के पास हाईवे पर बाइक और बस की टक्कर में बस में आग लगी, बाईक सवार की मौत, हाईवे पर जाम लगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना के पास हाईवे पर बाइक और बस की टक्कर में बस में आग लगी, बाईक सवार की मौत, हाईवे पर जाम लगा

जगदीश यायावर। डीडवाना (kalamkala.in)। यहां मेगा हाइवे के लाडनूं रोड पर आजवा गांव के पास शनिवार शाम बाद डीडवाना से लाडनूं -रतनगढ की तरफ जा रही एक यात्री बस और बाईक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और सवारी बस में आग लग गई। बस में लगी भीषण आग की ऊंची लपटों के कारण हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर एकत्र लोगों ने आग लगने के बाद जलती बस से सवारियों को बाहर निकाला। शिमला निवासी रामकरण रेवाड़ और उसके साथियों ने भी बस यात्रियों को सहयोग किया। सूचना मिलने पर मौके पर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर भी पहुंच गए और घटना व बचाव कार्य की पूरी जानकारी प्राप्त की। मृतक बाईक सवार आजवा निवासी बालसिंह बताया गया है। बताया जा रहा है कि बाईक की टक्कर के बाद बाईक बस के नीचे आ गई और घर्षण से टायरों ने आग पकड़ ली। आग लगने की जानकारी मिलते ही ड्राइवर व कंडक्टर बस से कूद गए और यात्रियों ने भी खिड़कियों-दरवाजे से कूद-कूद कर अपनी जान बचाई। बस में एक से डेढ़ दर्जन यात्री ही बताए गए हैं। सबकी आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहनों और दमकल-कर्मियों ने प्रयास किए। बस के साथ उसके नीचे आई बाईक भी पूरी तरह जल कर राख हो गई। आग पर काबू पाने के बाद जली हुई बस को क्रेन की मदद से वहां से हटाया जाकर यातायात सुचारू किया गया। मृतक बाईक सवार के शव को डीडवाना के अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया गया है। kalamkala.in
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now