पुलिस को भी नहीं बख्शा बकरी चोरों ने, रातिजोगा में महिलाएं गीत गाती रही और चोर पिकअप भर बकरियां चुरा ले गए, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है चोरी की वारदातें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस को भी नहीं बख्शा बकरी चोरों ने, रातिजोगा में महिलाएं गीत गाती रही और चोर पिकअप भर बकरियां चुरा ले गए,

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है चोरी की वारदातें

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। अब तो हद ही हो गई, चोरों की धरपकड़ करने वाली पुलिस के घरों में ही चोर धमक देने लगे हैं। चोर-पुलिस के इस खेल में इस बार चोरों ने बाजी मार ली है। लाडनूं पुलिस थाने के सिपाही गणेशाराम झूरिया और उसके पड़ोसी के यहां से पिकअप लेकर आए चोरों ने बकरियां चुरा डाली। ज्ञातव्य रहे कि लाडनूं में इसी प्रकार पिकअप वाहन से चोरी की वारदातें करने वाले चोरों की धरपकड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने की थी, लेकिन चंद दिनों बाद ही चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को भी नहीं छोड़ा।

यह हुई थी वारदात 

घटनानुसार गतरात्रि करीब 10-11 बजे के आसपास डीडवाना रोड पर स्थित ग्राम आजवा में इस पुलिसकर्मी के घर के बाड़े में बंधी बकरियां अज्ञात चोर चुराकर चुरा कर ले गए। इस पुलिसकर्मी के पड़ोस के घर से भी 2 बकरियां चोरों ने बकरिया चुरा ली। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय महिलाएं रतिजोगा के गीत गाने में मशगूल थी। इस चोरी की वारदात की जानकारी डीडवाना पुलिस थाने में दी गई है।

महिलाएं गीत गाती रही, चोर बेधड़क पिकअप भर कर ले गए

डीडवाना पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आजवा गांव के लोगों ने बताया कि अज्ञात चोर पिकअप लेकर पंहुचे और लाडनूं थाने में तैनात गांव के ही पुलिसकर्मी गणेशाराम झुरिया के घर से बकरिया चुरा ले गए। पुलिसकर्मी के पड़ोस से भी चोरों ने दो बकरियां चुरा ली। खास बात यह है कि जहां बकरियां चुराई गई, उस वक्त महिलाएं रातिजगा के गीत गा रही थी, इसके बावजूद चोरों ने बिना किसी भय के इस वारदात को अंजाम दिया। आजवा गांव के निवासी मुकेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में चोर काफी सक्रिय और शातिर हो चुके हैं। यहां पुलिस गश्त की कमी के कारण चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। खुद पुलिस वाले के घर चोरी हुई है, इससे बड़ी घटना और क्या हो सकती है। कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। गौरतलब है कि लाडनूं क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बार-बार एक साथ दुकानों के ताले तोड़े जाने और बकरियां पिकअप भर कर ले जाने की घटनाएं हो रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now