ज्यान मोहम्मद बल्ख़ी बने मेड़तियान सिलावट समाज के अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ज्यान मोहम्मद बल्ख़ी बने मेड़तियान सिलावट समाज के अध्यक्ष

अबू बकर बल्खी। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय मेड़तियान सिलावट समाज के चुनाव में ज्यान मोहम्मद बल्खी को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार देर शाम को हुए इस चुनाव में सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से ज्यान मोहम्मद बल्खी को समाज के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी‌। अन्य पदों के निर्वाचन में मास्टर अख्तर हुसैन बल्खी को उपाध्यक्ष, मोहम्मद रफीक को सचिव व मेहबूब आलम को कैशियर का पदभार सौंपा गया। निर्वाचन अधिकारी मो. गुलामरसूल बल्खी ने बताया कि समाज के चुनाव परस्पर सहमति से शांतिपूर्वक संपन्न करवाये गए। उन्होंने समाज के नवगठित पदाधिकारियों की टीम का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सदर ज्यान मोहम्मद बल्खी ने एकजुट होकर समाज हित के लिए बेहतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व सदर मोहम्मद सलीम बल्ख़ी का भी उनके तीन वर्षीय बेहतरीन कार्यकाल के लिए माला पहनाकर स्वागत किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now