रींगण में एक मकान की बाड़ में जमीन में गाड़ी गई टंकी में 5.2 किग्रा गांजा सहित एक महिला गिरफ्तार, जसवंतगढ़ थानाधिकारी ने मामला पकड़ा और जांच लाडनूं थानाधिकारी के सुपुर्द की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रींगण में एक मकान की बाड़ में जमीन में गाड़ी गई टंकी में 5.2 किग्रा गांजा सहित एक महिला गिरफ्तार,

जसवंतगढ़ थानाधिकारी ने मामला पकड़ा और जांच लाडनूं थानाधिकारी के सुपुर्द की

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के 5.200 किग्रा गांजा सहित आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार के 100 दिवसीय अभियान व नशीले पदाथों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार की जा रही कार्यवाही के तहत वृताधिकारी राजेन्द्र बुरड़क (आर.पी.एस) के सुपरविजन में जसवंतगढ़ पुलिस थानाधिकारी अजय कुमार (निरीक्षक) ने गश्त के दौरान खास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 10 फरवरी को मय पुलिस टीम के ग्राम रींगण में आरोपी सुमित्रा देवी सांसी (45) पत्नी बनवारी लाल सांसी के रहवासी मकान पर दबिश दी। उसके मकान में आगे की गुवाडी में बाड़ के एक कोने में पानी की टंकी जमीन में गाड़ी हुई अवैध मादक पदार्थ गांजा 5 किलो 200 ग्राम को पुलिस ने बरामद किया और आरोपी सुमित्रा देवी सांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार रिंगण गांव में बनवारी सांसी की पत्नी सुमित्रा देवी सांसी ने अपने मकान के आगे की गुवाड़ी में बाड़ की हुई है। इस बाड़ के एक कोने में पानी की टंकी जमीन में गाड़ी हुई है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर रखा हुआ है, जिसे वह बेचती है। इस सूचना पर थानाधिकारी अजय कुमार ने मय टीम सुमित्रा देवी सांसी के घर की गुवाड़ी में जांच की तो सूचना के अनुसार ही गांजा बरामद किया जा सका। जसवंतगढ़ पुलिस ने इस मामले को प्रकरण संख्या 23/2024 दिनांक 17.02.2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया और प्रकरण का अनुसंधान पुलिस थाना लाडनूं के थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा (निरीक्षक) के जिम्मे किया गया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अजय कुमार के साथ टीम में हेड कांस्टेबल भारमल, कांस्टेबल गोपालराम, मुकेश कुमार, विजेन्द्र, शंकरलाल, बबलेश व महिला कांस्टेबल तथा चालक गोविन्दराम शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now